{"_id":"5cdbdaa2bdec22076d204e64","slug":"tanushree-dutta-nana-patekar-case-witness-statements-don-t-support-actress-s-claims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता के आरोपों से मुकर गए गवाह, नाना पाटेकर के खिलाफ नहीं मिला एक भी सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता के आरोपों से मुकर गए गवाह, नाना पाटेकर के खिलाफ नहीं मिला एक भी सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 15 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की शुरुआत की थी । उन्होंने बताया था कि नाना पाटेकर और गणेश आचार्य ने फिल्म के सेट पर उनका शोषण किया था । इसके बाद वो सेट छोड़कर चली गई थीं । 7 महीने पहले तनुश्री ने आरोपियों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी । अब पुलिस मामले को आगे नहीं बढ़ा पा रही है ।
2 of 5
tanushree dutta
यह घटना साल 2008 की है जब तनुश्री, नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक डांस नंबर शूट कर रही थीं । पुलिस के अनुसार, उन्होंने तकरीबन 12 से 15 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, इसमें सलमान खान के साथ मूवी जय हो में काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह भी शामिल हैं।
3 of 5
nana patekar
डेजी उस समय गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं । पुलिस की मानें तो गवाहों में ज्यादातर बैकग्राउंड डांसर और सेट पर उस समय मौजूद रहे कर्मचारी हैं। इनमें से किसी का भी स्टेटमेंट तनुश्री के आरोपों का समर्थन नहीं करता। डेजी शाह ने नवंबर में अपना बयान दर्ज कराया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nana patekar
डेजी शाह का कहना है कि वो ऐसी किसी घटना को याद नहीं कर पा रही हैं। कई सारे गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने के बावजूद पुलिस को ऐसा नहीं लग रहा कि कोई भी तनुश्री के आरोपों का समर्थन कर रहा है । सभी का यही कहना है कि शूटिंग में देर हुई थी लेकिन यौन शोषण की बात याद नहीं ।
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
वहीं तनुश्री का कहना है कि पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि गवाह कौन हैं और वे किसकी ओर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि गवाहों को नाना पाटेकर की ओर से धमकियां मिल रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।