फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीटू में नाना पाटेकर को क्लीनचिट मिलने से तनुश्री का इंकार, गवाहों से जोड़ लगाए नए आरोप

Fri, 17 May 2019 02:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta rejects the reports of clean chit to nana patekar
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media

मीटू अभियान के तहत तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था । 7 महीने पहले तनुश्री ने आरोपियों के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। हाल में पुलिस ने बताया कि उन्होंने तकरीबन 12 से 15 गवाहों के बयान दर्ज किए लेकिन किसी का भी स्टेटमेंट तनुश्री के आरोपों का समर्थन नहीं करता। अब इस मामले पर तनुश्री ने जवाब दिया है।

tanushree dutta rejects the reports of clean chit to nana patekar
Tanushree

तनुश्री दत्ता ने कहा,  'मैं आपको बता दूं जांच अभी भी जारी है। मीडिया में यह झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं नाना पाटेकर को यौन उत्पीड़न केस से पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। मुंबई पुलिस ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और जांच अभी भी जारी है। मेरे वकील नितिन सतपुते ने इस बात को कंफर्म किया है।' 

tanushree dutta rejects the reports of clean chit to nana patekar
nana, tanushree

तनुश्री ने बताया, 'हमें पता चला है कि ये अफवाह नाना पाटेकर की पीआर टीम फैला रही है क्योंकि यौन उत्पीड़न केस की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। ऐसा उनकी इमेज को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। मेरे वकील जल्द ही इस मामले में मेरी तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सारी सच्चाई बताएंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta rejects the reports of clean chit to nana patekar
tanushree dutta

तनुश्री ने आगे कहा, 'ये सच है कि इस मामले की जांच धीमी चल रही है। हमारे तरफ से कई मुख्य गवाह डर के कारण अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। इस जांच को प्रभावित करने के लिए झूठे गवाह बनाए जा रहे हैं। गवाहों को फोन के जरिए धमकाया जा रहा है। क्या ऐसे न्याय मिल सकता है?'

विज्ञापन
tanushree dutta rejects the reports of clean chit to nana patekar
tanushree dutta

तनुश्री कहती हैं, 'मुझे अभी भी उम्मीद है कि चाहे कितना भी वक्त लगे मैं नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सावंत को जेल के अंदर देखने के लिए इंतजार करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed