{"_id":"5ce05b4fbdec22074a6ae519","slug":"tara-sutaria-believes-sidhartha-malhotra-will-be-a-good-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, जवाब भी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, जवाब भी जान लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 19 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले अफवाह फैल रही थी कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की अभिनेत्री तारा सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। क्योंकि कई बार दोनों एक साथ स्पॉट भी हो चुके हैं। मगर तारा ने इन अफवाहों पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं। इधर, लोगों को तारा की बात पर जरा सा भी विश्वास नहीं हो रहा था।
2 of 4
Tara Sutaria
- फोटो : social media
लेकिन, सिद्धार्थ और तारा की बात एक बार फिर तब छिड़ गई जब तारा से पूछ लिया गया था कि क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन ब्वॉयफ्रेंड बनेंगे। अब तो उन लोगों को जवाब मिल गया होगा जो यह जानने को बेताब थे कि तारा सुतारिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। वैसे इन दिनों तारा सुतारिया बेहद खुश नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि तारा ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म हाल ही में रिलीज भी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी डेब्यू किया है। फिल्म में दोनों अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
फिल्म में तारा की एक्टिंग स्किल्स को भी काफी सराहा गया है। इसी का नतीजा है कि अब उनके पास दो-दो फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं। तारा मिलाप जावेरी की फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा तारा तेलुगू की हिट फिल्म 'RX 100' में भी नजर आएंगी। फिल्म के जरिए सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।