फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के शहंशाह ऐसे ही नहीं बने अभिताभ बच्चन, 12 साल में दीं 20 ब्लॉकबस्टर

Sun, 19 May 2019 12:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 May 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
amitab bachchan golden jubilee film here 20 films list
amitabh bachchan - फोटो : social media

76 वर्षीय अमिताभ बच्चन आज भी बगैर थके लगातार एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। शायद इसी वजह से उन्हें सदी का महानायक, स्टार ऑफ द मिलेनियम और शहंशाह जैसे खिताब मिले हुए हैं। 70-80 का दशक तो जैसे पूरा अमिताभ के नाम ही रहा, जब उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म की झड़ी लगा दी। 

amitab bachchan golden jubilee film here 20 films list
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक फैन का ट्वीट शेयर किया जिसमें बताया गया है कि 1973 से लेकर 1985 तक अमिताभ ने कुल 20 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इनमें से ज्यादातर फिल्में ऐसी हैं जो गोल्डन जुबली रहीं।

amitab bachchan golden jubilee film here 20 films list
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन

अमिताभ की जिन फिल्मों का जिक्र किया गया है उनमें जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, दीवार, शोले, कभी-कभी, हेरा फेरी, अमर अकबर एंथनी, मिस्टर नटवरलाल, दोस्ताना, नसीब, लावारिस, नमक हलाल, अंधा कानून, कुली, शराबी और मर्द है। यही नहीं साल 1978 में तो अमिताभ की चार हिट फिल्में डॉन, कस्मे वादे, मुकद्दर का सिकंदर और त्रिशूल रहीं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitab bachchan golden jubilee film here 20 films list
शशि कपूर अमिताभ बच्चन - फोटो : SOCIAL MEDIA

अमिताभ बच्चन ने उस दौर की सभी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया। उन्होंने राखी, परवीन बाबी, जया बच्चन, रीना रॉय, जीनत अमान और रेखा संग जोड़ी बनाई। अमिताभ और रेखा की जोड़ी को तो दर्शक आज तक नहीं भूले हैं, दोनों ने करीब 10 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया।

विज्ञापन
amitab bachchan golden jubilee film here 20 films list
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के करियर की बात करें तो उन्होंने 1969 में मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम से की थी। इसमें अमिताभ वॉइस नैरेटर बने थे। पर्दे पर अमिताभ पहली बार फिल्म सात हिंदुस्तानी में दिखे। इसके बाद उन्होंने आनंद, रेश्मा और शेरा, गुड्डी और बावर्ची जैसी फिल्में कीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed