फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर आदर जैन के साथ मालदीव्स पहुंचीं तारा सुतारिया, कपूर खानदान से है खास रिश्ता

Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria Celebrating Her 25th Birthday With Rumoured Boyfriend Aadar Jain At Maldives
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : Instagram: @aadarjain @TARA

बीते साल ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया 19 नवंबर यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तारा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए वेकेशन प्लान किया है। अभिनेत्री अपना जन्मदिन मालदीव्स में खास दोस्त के साथ मना रही हैं। लेकिन ये खास दोस्त है कौन? क्या आप जानते हैं इन्हें?

Tara Sutaria Celebrating Her 25th Birthday With Rumoured Boyfriend Aadar Jain At Maldives
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : फाइल फोटो

यहां हम बात कर रहे हैं आदर जैन की। दरअसल तारा सुतारिया अपना 25वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव्स गई हुई हैं। यहां उनके साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन भी हैं। दोनों ही यहां से कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तारा और आदर दोनों ने ही मालदीव्स की कई तस्वीरें शेयर कीं।

Tara Sutaria Celebrating Her 25th Birthday With Rumoured Boyfriend Aadar Jain At Maldives
आदर जैन - फोटो : फाइल फोटो

आदर जैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। तारा इसमें पूल में नजर आ रही हैं तो वहीं आदर दूर बैठे उनकी तस्वीर ले रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria Celebrating Her 25th Birthday With Rumoured Boyfriend Aadar Jain At Maldives
तारा सुतारिया - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले तारा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की थी। ये मालदीव्स का हवाई दृश्य था। जिसे देख साफ जाहिर हो रहा है कि तारा अपने जन्मदिन के लिए कितनी एक्साइटेड हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तारा ने लिखा, 'स्वर्ग में एक बार फिर'। इसके अलावा आदर ने अपने होटल की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

विज्ञापन
Tara Sutaria Celebrating Her 25th Birthday With Rumoured Boyfriend Aadar Jain At Maldives
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि आदर जैन कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आदर करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। आदर जैन और तारा सुतारिया अक्सर कई फंक्शंस में एकसाथ नजर आते रहते हैं। जिसे देख अंदाजा लगाया जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अब तक कोई बात नहीं की है।

पढ़ें: सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद को किया आइसोलेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed