फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: अपने इस करीबी के साथ तारा ने मनाया फ्रेंडशिप डे, बोलीं-बिना शर्त प्यार करने वाले को...

Sun, 07 Aug 2022 09:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Aug 2022 09:25 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Tara Sutaria share photos with her pet on Friendship Day says ones who give us unconditional love
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। इसके अलावा तारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, तारा ने यह तस्वीरें फ्रेंडशिप डे के मौक पर साझा की हैं।

Tara Sutaria share photos with her pet on Friendship Day says ones who give us unconditional love
तारा सुतारिया फैशन - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों तस्वीरों में वह अपने पैट के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने क्यूट से पैट को एक टॉवेल में लपेटा हुआ है और उसे गोदी में बिठाकर पोज देती नजर आ रही हैं।

Tara Sutaria share photos with her pet on Friendship Day says ones who give us unconditional love
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में तारा का लुक कमाल का लग रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी काफी करीने से सजा रखा है। तारा ने पीच कलर की ड्रेस पहन रखी है। तस्वीरों में उनका लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इन तस्वीरों के साथ तारा ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे! जो हमें बिना किसी शर्त के प्यार देते हैं और यह बताते हैं कि वास्तव में विश्वास और प्यार का क्या मतलब है!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria share photos with her pet on Friendship Day says ones who give us unconditional love
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा की इन तस्वीरों पर फ्रेंड्स की काफी अच्छी प्रतक्रिया सामने आ रही है। उनके चाहने वाले तस्वीरों पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम आपकी एक्टिंग गजब है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मैम आपका बिग फैन हूं।' पर्सनल लाइफ की बात करें तो तारा लंबे वक्त से आदर जैन को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में तारा उनका बर्थडे मनाती नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed