फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huma Qureshi: बढ़े वजन को लेकर बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं हुमा, बोलीं- लोग देते थे सर्जरी कराने की सलाह

Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
सार

हुमा कुरैशी ने अपनी जिंदगी के पुराने दर्द को याद करते हुए कहा कि जब वह अभिनेत्री बनीं तो उन्होंने अपने बारे में कई अजीब बातें पढ़ीं और सुनीं।

विज्ञापन
Tarla actress Huma Qureshi recalls going through dark phase due to body shaming people advice to loose weight
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'तरला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं। हुमा ने अपनी जिंदगी के पुराने दर्द भरे पन्नों को पलटते हुए याद किया कि जब वह अभिनेत्री बनीं तो उन्होंने अपने बारे में कई अजीब बातें पढ़ीं और सुनीं।

Tarla actress Huma Qureshi recalls going through dark phase due to body shaming people advice to loose weight
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा ने बताया कि अभिनेत्री बनने के बाद जब वह अपने बारे और अखबारों और मैगजीन में अपनी बॉडी, पहनावे और लुक के बारे में लिखीं बातें पढ़ती थीं तो खुद से सवाल करती थीं कि क्या वह उतनी अच्छी नहीं दिखती हैं और शायद उन्हें खुद को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह बदलाव करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन यह आवाज उनके मन से नहीं आ रही थी।

Arshad Warsi: जब जितेंद्र की इस सलाह ने बदली अरशद वारसी की जिंदगी, पटरी पर लौट आया था अभिनेता का कमजोर करियर


 
Tarla actress Huma Qureshi recalls going through dark phase due to body shaming people advice to loose weight
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी में उन्हें इस बात से कभी कोई दिक्कत नहीं रही कि वह कैसी दिखती हैं, लेकिन जब वह एक्ट्रेस बनीं तो लोगों ने उनसे कहा कि वजन कम करें या लिपोसक्शन सर्जरी करा लें। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार ने उनसे कहा था कि उन्हें एक खास तरह से दिखने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें कैमरे के सामने रहना है। कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में पूछे जाने पर हुमा ने कहा कि यह एक व्यक्तिगत पसंद है और कल अगर वह अपनी भौहें मुंडवाने का फैसला करती हैं तो अगर उनकी भूमिका की मांग होगी तो वह ऐसा कर सकती हैं।

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' के बाद मृणाल ने बढ़ा दी अपनी फीस? जानें क्या है पूरा मामला


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tarla actress Huma Qureshi recalls going through dark phase due to body shaming people advice to loose weight
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे बताया कि वह अपने वजन के कारण बुरे दौर से गुजरीं, क्योंकि लोग उन्हें लगातार वजन कम करने के लिए कहते थे। उन्होंने कहा कि एक समीक्षक ने उनकी दूसरी फिल्म के बाद उनके वजन के बारे में बात की थी, जिसमें कुछ इस तरह लिखा था, 'वह एक खूबसूरत चेहरे वाली बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन शायद मुख्यधारा की नायिका बनने के लिए उनका वजन पांच किलोग्राम बहुत ज्यादा है।' हुमा ने कहा कि इस रिव्यू को पढ़ने के बाद वह रो पड़ीं और परेशान हो गईं।

Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed