फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: जब जितेंद्र की इस सलाह ने बदली अरशद वारसी की जिंदगी, पटरी पर लौट आया था अभिनेता का कमजोर करियर

Sun, 09 Jul 2023 09:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi recalls Jeetendra gave him advice about his hit career and said to him choose good scripted film
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'असुर 2' में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर खूब सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता कई फिट फिल्में दे चुके हैं। अरशद ने एक अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित की और 'मुन्ना भाई', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों के साथ फैंस के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गए। अब हालिया साक्षात्कार में अरशद ने उस समय को याद किया, जब अनुभवी अभिनेता जितेंद्र ने उन्हें एक सलाह दी थी, जिससे उन्हें अपने संघर्ष के दिनों में मजबूत बने रहने में मदद मिली।

Arshad Warsi recalls Jeetendra gave him advice about his hit career and said to him choose good scripted film
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अरशद ने कहा कि 'मुन्ना भाई' फिल्म बनने से पहले उनके पास तीन से चार साल तक काम नहीं था। उस समय उन्होंने जो देखा, उसे याद किया। अरशद ने कहा कि जब उनकी 'तेरे मेरे सपने' रिलीज हुई थी तो हर कोई उन्हें देखकर कहता था, 'ये लोग बहुत अच्छे हैं। वह कॉमेडी में बहुत अच्छे हैं। अच्छा डांस करते हैं। एक्शन भी करते हैं।' उस समय जब अरशद किसी पार्टी में एंट्री करते थे तो सभी लोग उनके आसपास होते थे। जब उनकी फिल्में खत्म होने लगीं तो उन्होंने लोगों को यह सोचकर उनसे दूर भागते देखा कि शायद वह उनसे काम मांग लेंगे। अरशद ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से काम नहीं मांगा।

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' के बाद मृणाल ने बढ़ा दी अपनी फीस? जानें क्या है पूरा मामला

Arshad Warsi recalls Jeetendra gave him advice about his hit career and said to him choose good scripted film
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के हिट होने और कई फिल्में साइन करने के बाद एक पार्टी में जितेंद्र से मुलाकात के बारे में खुलासा किया। अरशद ने कहा कि जितेंद्र ने मेरे से कहा, 'ये सब ना एक दिन चला जाएगा। तुम्हारे पास काम ही नहीं होगा और यही समय है, जब तुम मजबूत हो जाओगे। जब तुम्हारे पास कुछ नहीं होगा और उस समय तुम हार मानोगे तो तुम नीचे चले जाओगे और कभी ऊपर नहीं आ पाओगे।

Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi recalls Jeetendra gave him advice about his hit career and said to him choose good scripted film
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने कहा कि जितेंद्र का मतलब यह था कि ये ऐसे समय होते हैं, जब आप हार मान लेते हैं और गलत निर्णय लेना शुरू कर देते हैं। आप बुरी फिल्में करना शुरू कर देते हैं। आप ऐसी चीजें शुरू कर देते हैं, जो आपको नहीं करनी चाहिए और एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं तो वापस आना मुश्किल होता है।

Saira Banu: सायरा बानो को आई जवानी के दिनों की याद, थ्रौबैक तस्वीर साझा कर फ्लॉन्ट की 22 इंच की कमर


 
विज्ञापन
Arshad Warsi recalls Jeetendra gave him advice about his hit career and said to him choose good scripted film
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने कहा कि जितेंद्र के जरिए उन्हें मिली यह सलाह बहुत गहरी थी। फिर उन्होंने कहा कि यदि आप अपने काम को नहीं जानते हैं तो जब आपके कार्य क्षेत्र से आपको काम मिलना बंद हो जाएगा तो आप नष्ट हो जाएंगे, लेकिन अगर आप अपना काम जानते हैं तो आप बहुत आगे तक जाएंगे।

Huma Qureshi: गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए हुमा कुरैशी को मिली थी महज इतनी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed