फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म को लेकर नगमा के आरोपों पर कंगना रनौत का पलटवार, कहा- 'आदित्य पंचोली करते थे मारपीट..'

Thu, 23 Jul 2020 08:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
team kangana ranaut reaction to nagma takes hypocrite
नगमा, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से वो नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर निशाना साध चुकी हैं। इस बीच अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने नेपोटिज्म को लेकर कंगना पर वार किया था। जिसके बाद अब कंगना ने नगमा को जवाब दिया है।

team kangana ranaut reaction to nagma takes hypocrite
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया

नगमा ने मीम के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। साझा किए गए मीम में कंगना, आदित्य पंचोली, महेश भट्ट, इमरान हाशमी और ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं। मीम पर लिखा था कि कंगना का पूरा करियर ही नेपोटिज्म पर खड़ा हुआ है।

team kangana ranaut reaction to nagma takes hypocrite
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की डिजिटल टीम ने नगमा को जवाब देते हुए लिखा, 'नगमा जी, आदित्य पंचोली उनका ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। कंगना ने कई बार इस बात को साफ किया है। शुरुआत में उन्होंने आदित्य को अपना मेंटॉर बताया लेकिन जब वो ऑडिशन पर जाती थीं वो उनके साथ मारपीट करता था। उसने कंगना को अनुराग बासु से नहीं मिलवाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
team kangana ranaut reaction to nagma takes hypocrite
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की टीम आगे लिखती है, 'मिस्टर बासु, आदित्य पंचोली को जानते भी नहीं थे। बासु ने ये बात कई बार कही है। कंगना ने गैंगस्टर के लिए ऑडिशन दिया था। वहां कोई नेपोटिज्म नहीं था। कंगना का करियर खराब हुआ था क्योंकि फिल्म काइट्स में उनका रोल बैकग्राउंड कलाकार जितना कम कर दिया गया था। वो कृष में काम नहीं करना चाहती थीं। उन पर दबाव डाला गया।'

विज्ञापन
team kangana ranaut reaction to nagma takes hypocrite
रंगोली के साथ कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

टीम कंगना ने आगे लिखा, 'कोई भी एजेंसी कंगना को नहीं लेना चाहती थी क्योंकि वो ना तो शादी में डांस करने जाया करती थीं जहां लोग स्टार्स पर पैसे फेंकते हैं और ना ही वो फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन किया करती थीं। रंगोली ने कंगना की फिल्म डेट्स को हैंडल करना शुरू किया था। रंगोली को भी पहले इंग्लिश नहीं आती थी। उन्हें इस बिजनेस का कोई आइडिया नहीं था लेकिन हर बहन की तरह उन्होंने भी अपनी बहन की मदद करने की कोशिश की। झूठ मत फैलाइए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed