अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। 27 अक्तूबर को रिलीज हुई कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हालांकि, इस बात से बेफिक्र कंगना इन दिनों अपने भतीजे के साथ क्वालिटी समय गुजार रही हैं। बता दें कि कंगना रणौत बुआ बन गई हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई थी। अब उनके घर पर एक पूजा रखी गई, जिसमें कंगना ने हिस्सा लिया और तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने भतीजे अश्वत्थामा के साथ साझा कीं तस्वीरें, अभिनेत्री के घर रखी गई विशेष पूजा
कंगना रणौत ने नवजात भतीजे के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा है, 'हिमाचल में एक ट्रेडिशन है-Gantrala, यह एक पूजा होता है, जो नवजात बच्चे के जन्म के 13वें दिन परिवार में होती है। आज अश्वत्थामा के लिए यह पूजा रखी गई। अब वह घर से बाहर निकल सकता है और दुनिया को अपनी नजरों से देख सकता है'।
तस्वीरों में कंगना रणौत नन्हे अश्वत्थामा के साथ नजर आ रही हैं। वह भतीजे की नाजुक उंगलियों को पकड़कर उसे एकटक निहार रही हैं। अन्य तस्वीरों में कंगना के भैया-भाभी और मम्मी-पापा भी नजर आ रहे हैं। कंगना की इन तस्वीरों पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
Bollywood Celebs: अनोखे शौक रखते हैं ये सितारे, कोई पहनता है दो घड़ी तो किसी को है बाथरूम में पढ़ने की आदत
बता दें कि कंगना रणौत ने अश्वत्थामा के जन्म की खुशी में मुंबई में फोटोग्राफर्स को मिठाईयां बांटी थीं। अब आज साझा किए गए पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपके परिवार की खुशियों को इसी तरह बनाए रखे।' एक यूजर ने लिखा, 'प्यारी बुआ के साथ प्यारा भतीजा....ईश्वर आपके परिवार की खुशियां सलामत रखे'।
Pippa On OTT: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी ईशान खट्टर की 'पिप्पा', जानिए कहां और कब होने जा रहा वर्ल्ड प्रीमियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'तेजस' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का दम निकला हुआ है। 'इमरजेंसी' कंगना की अगली फिल्म है, जिसमें वह दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।
Sharib Hashmi: करियर में जो कुछ हासिल हुआ उससे खुश नहीं शारिब हाशमी, बोले- इससे ज्यादा का हकदार हूं
