फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejasswi Prakash Birthday: बेहद रोमांटिक हैं करण-तेजस्वी, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे जवानी जिंदाबाद

Fri, 10 Jun 2022 06:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 10 Jun 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
tejasswi prakash celebrated his birthday with boyfriend Karan Kundrra in Goa Here are the top five Tejran moments
तेजस्वी प्रकास-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

'नागिन 6' फेम अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज 29 साल की हो गई हैं। तेजस्वी ने बर्थडे अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तेजस्वी और करण कुंद्रा की लव स्टोरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी। दोनों शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे और यहां पर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो में दोनों कई बार रोमांटिक होते हुए नजर आए। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री कम नहीं हुई है। उनके प्यार भरे वीडियो फैंस के बीच अक्सर वायरल हो जाते हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के प्यार भरे पलों की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं, जो काफी रोमांटिक है।

tejasswi prakash celebrated his birthday with boyfriend Karan Kundrra in Goa Here are the top five Tejran moments
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पहला म्यूजिक वीडियो
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को उनके फैंस प्यार से 'तेजरन' कहते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था, जिसका टाइटल 'रूला देती है' है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। इस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

tejasswi prakash celebrated his birthday with boyfriend Karan Kundrra in Goa Here are the top five Tejran moments
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हुआ था रोमांटिक वीडियो
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कुछ समय पहले दोनों ने अपना एक रील शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे और तेजस्वी प्रकाश लिपसिंग करती नजर आ रही थीं। फैंस को दोनों का ये रोमांटिक वीडियो खूब पसंद आया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

विज्ञापन
विज्ञापन
tejasswi prakash celebrated his birthday with boyfriend Karan Kundrra in Goa Here are the top five Tejran moments
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से मशहूर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा कुछ समय पहले एक साथ इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर दोनों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। तेजस्वी और करण साथ काफी सुंदर लग रहे थे। दोनों की तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'दिल्ली में पहले ही बहुत गर्मी है। तापमान बहुत बढ़ा हुआ है और अब ये.... अब मैं मर रहा हूं।' 

विज्ञापन
tejasswi prakash celebrated his birthday with boyfriend Karan Kundrra in Goa Here are the top five Tejran moments
तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7 - फोटो : Social media

प्यार के बीच नहीं खोई दोस्ती
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के साथ निशांत भट्ट भी नजर आए थे। इस वीडियो में तीनों मिलकर एक ट्रेंडिंग गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के साथ निशांत भी 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed