शनिवार को हैदराबाद में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो आयोजित होने वाला है। हालांकि, शो शुरू होने से पहले भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने इसका बहिष्कार करने की घोषणा की है। सत्तारूढ़ टीआरएस पर कटाक्ष करते हुए, भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तेलंगाना में जोकरों के झुंड द्वारा चलाए जा रहे टीआरएस सरकार का कॉमेडी सर्कस पर्याप्त नहीं है, जो वह अब मुनव्वर फारूकी को ला रहे हैं।"
Munawar Faruqui Boycott: भाजपा अध्यक्ष ने किया मुनव्वर के शो को बायकॉट, कहा- हिंदू देवी-देवताओं का मजाक...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहिष्कार करने की मांग
Boycott the show which mocks Hindu Gods. Condemn the detention of @BJP4Telangana MLA Shri @TigerRajaSingh garu by police.
मनुव्वर फारूकी के कार्यक्रम को अनुमति देकर हिंदुओं को दिए जा रहे संदेश पर सवाल उठाते हुए संजय कुमार ने कहा कि मुनव्वर, कॉमेडी के नाम पर देवी सीता मां और भगवान राम का मजाक उड़ाते हैं। मैं तो कहता हूं कि उन सभी शो का बहिष्कार करो जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया जाता है।"
बेंगलुरु में भी रद्द हुए शोज
जय श्री राम सेना संगठन नामक एक हिंदुत्व संगठन द्वारा दायर एक शिकायत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को शहर में होने वाले शो को रद्द कर दिया। संगठन ने मुनव्वर पर आरोप लगाया गया था कि उनका शो 'डोंगरी टू नोवेयर' हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा। हालांकि, फारूकी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शो के रद्द होने के पीछे का कारण अपना स्वास्थ्य बताया है। कॉमेडियन ने लिखा कि उनकी तबीयत के कारण शो रद्द कर दिया गया है।
साल 2021 से शुरू है शो रद्द करने का सिलसिला
बता दें कि साल 2021 में मुनव्वर फारूकी अपने जोक्स की वजह से मुश्किलों में पड़ गए थे। तब से, कई राज्यों में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर उनके कई शो रद्द किए जा रहे हैं। जनवरी 2021 में, कॉमेडियन को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह एक कैफे में प्रदर्शन कर रहे थे। फरवरी में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी।