इन दिनों चाहे टेलीविजन कलाकार हों या फिल्म इंडस्ट्र से जुड़ी कलाकार हर कोई क्वारंटीन में हैं। ऐसे में सभी ने गुड़ी पड़वा का पर्व भी घऱ पर ही रहकर परिवार के साथ मनाया। तो वहीं टेलीविजन अभिनेत्री नेहा पेंडसे के लिए इस साल गुड़ी पड़वा बेहद खास था। क्योंकि ये उनकी शादी के बाद उनका पहला गुड़ी पड़वा था। जिसे उन्हें अपने पति संग घर पर ही रहकर मनाया।
शादी के बाद इस अभिनेत्री ने मनाया पहला 'गुड़ी पड़वा', पति संग गुलाबी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
नेहा अक्सर अपनी हमदार अदाकारी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। ऐसे में फैन्स उनके पहले गुड़ी पड़वा को कैसे भील सकते हैं। नेहा ने भी अपने फैन्स का बखूबी ख्याल रखा है और खुद बताया है कि पहला गुड़ी पड़वा उन्होंने कैसे मनाया। नेहा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैन्स को बतााय है कि क्वारंटीन के बीच उन्होंने किस तरह से गुड़ी पड़वा मनाया। नेहा की ये तस्वीरें उनके फैन्स को कापी पसंद आ रही हैं।
अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पति के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नेहा हाथ में हुड़ी लेकर खड़ी हुई हैं। साथ में उनके पति भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'शादी के बाद पहला गुड़ी पड़वा मनाते हुए और हां बिल्कुल क्वारंटीन में। सभी लोग सुरक्षित रहिए, कृपया घर पर ही रहें।' आगे उन्होंने मराठी में लिखा, 'और हां आप सभी को गुड़ी पड़वा की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on
इस दौरान नेहा ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही ट्रेडिशनल मराठी नथ जिसे मुखड़ा भी कहा जाता है भी पहनी हुई थी। नेहा इस दौरान एकदम मराठी मुल्गी लग रही थीं। नेहा की खूबसूरती के दीवाने तो उनके फैन्स वैसे भी हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पाए।
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on
बता दें कि नेहा पेंडसे ने हाल ही में 5 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात पेरे लिए थे। ये शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। नेहा और शार्दुल की शादी काफी ग्रैंड थी। दोनों को फैन्स ने काफी प्यार भी दिया था। हालांकि इनकी शादी कई लोगों के निशान पर भी आई थी। लेकिन नेहा ने भी ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। गौरतलब है कि नेहा आखिरी बार टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'मे आई कम इन मैडम' में भी नजर आ चुकी हैं इसके अलावा नेहा को कई फिल्मों में भी देखा गया है।