फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ की एक्ट्रेस की कार ने रोड क्रॉस करते हुए आदमी को मारी टक्कर, हालत नाजुक

Tue, 19 Mar 2019 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Telugu actress Rashmi Gautam car hits pedestrian severely injured
Rashmi Gautam
तेलगु की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि गौतम की कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। खबरों की मानें तो व्यक्ति रविवार (17 मार्च) की रात विशाखापट्टनम के पास अग्नमपुड़ी राजमार्ग को पार करने की कोशिश कर रहा था तभी रश्मि की कार ने उसे टक्कर मार दी।
Telugu actress Rashmi Gautam car hits pedestrian severely injured
Rashmi Gautam

घायल व्यक्ति की पहचान सैय्यद अब्दुल के रूप में की गई है। पेशे से ट्रक ड्राइवर सैय्यद अब्दुल को तुरंत अग्नमपुड़ी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।

Telugu actress Rashmi Gautam car hits pedestrian severely injured
Rashmi Gautam
रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है वहीं, रश्मि गौतम को मामूली खरोंच आई है। बता दें रश्मि एक वेब-सीरीज क शूटिंग कर विशाखापट्टनम में अपने घर लौट रही थीं। जिस कार से ये दुर्घटना हुई वह उसी प्रोडक्शन हाउस ने उपलब्ध कराई थी जिसकी शूटिंग से रश्मि वापस आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu actress Rashmi Gautam car hits pedestrian severely injured
Rashmi Gautam
इससे पहले रश्मि अपने साथ हुए रेप की घटना को लेकर चर्चा में आई थीं। दरअसल, रश्मि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि चलती कार में उनके साथ रेप करने की कोशिश की गई। बता दें कि रश्मि ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों के साथ रश्मि ने बॉलीवुड में 'वेलडन अब्बा' और 'लॉग इन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed