फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terence lewis: इस फिल्म से बदल गई थी टेरेंस लुईस की जिंदगी, डीआईडी से हुए थे घर-घर फेमस

Sun, 10 Apr 2022 07:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Apr 2022 07:17 AM IST
विज्ञापन
Terence Lewis got a big break in the film Lagaan he became more famous from dance india dance show
टेरेंट लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस लुईस की गिनती देश के मशहूर कोरियोग्राफर्स में होती है। वह हर साल 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों, अंतरराष्ट्रीय स्टेज शो, भारतीय शो समेत कई म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफ किया है। टेरेंस उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल चुका है। उन्होंने जैज, बैले और कंटेम्पररी डांस की बारीकियां एल्विन ऐली अमेरिकन डांस थिएटर से सीखी। साथ ही उन्होंने न्यूयॉर्क के मार्था ग्राहम सेंटर ऑफ कंटेम्पररी डांस से भी प्रशिक्षण भी लिया है। इन सारी ट्रेनिंग और अपनी मेहनत के दम पर आज टेरेंस मशहूर डासंर और कोरियोग्राफर के रूप में अपना अलग मुकाम बना चुके हैं।



 
Terence Lewis got a big break in the film Lagaan he became more famous from dance india dance show
टेरेंट लुईस - फोटो : सोशल मीडिया
खुद की खोली डांस कंपनी

टेरेंस आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह एक सफल कोरियोग्राफर होने के अलवा एक कंपनी के मालिक भी हैं जो डांस की ट्रेनिंग देती है। इस कंपनी का नाम 'टेरेंस लुईस कंटेम्परेरी डांस कंपनी' है। डांस में वह इतने माहिर हैं कि उन्हें 'डांस वेब यूरोप' स्कॉलरशिप भी मिल चुकी है। वह पहले भारतीय हैं जिसे यह पुरस्कार मिला था। इसका कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रिया के विएना में किया गया था।


 
Terence Lewis got a big break in the film Lagaan he became more famous from dance india dance show
टेरेंट लुईस - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

टेरेंस अब तक फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। बॉलीवुड में उनके करियर की बात करें तो उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक आमिर खान की लगान में मिला था। इस फिल्म से वह काफी मशहूर हो गए थे। बाद में उन्होंने झंकार बीट्स, नाच, आइशा, इसी लाइफ में, 'व्हाट्स योर राशी' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terence Lewis got a big break in the film Lagaan he became more famous from dance india dance show
टेरेंट लुईस - फोटो : सोशल मीडिया
डीआईडी से हुए घर-घर में फेमस

टेरेंस अपने डांस के दम पर इंडस्ट्री में मशहूर तो हो गए थे लेकिन उन्हें घर-घर तक फेमस डांस डंडिया डांस रियलिटी शो ने किया। यह साल 2009 में पहली बार प्रसारित हुआ था। शो में उनके साथ रेमो डिसूजा और गीता कपूर भी नजर आई थीं। शो का पहला सीजन रेमो के रंगीले ने जीता था। वहीं दूसरे सीजन में टेरेंस की टोली ने बाजी मारी थी। इसके अलावा टेरेंस नच बलिए 5 और हिंदुस्तान के हुनरबाज जैसे शोज को भी जज करते नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed