सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों विवादों में आई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', ये हैं 4 कारण

आनंद Published by: विजय जैन Updated Fri, 28 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister controversy Congress Party against the film
Anupam Kher - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित बताया जा रहा है। ट्रेलर देखने के बाद यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म को लेकर विरोध जताया था। वहीं डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ट्रेलर देखने के बाद कुछ बोलने से मना कर दिया है। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। वहीं फिल्म को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को बीजेपी का एजेंडा बताया है। वहीं बीजेपी फिल्म को सही ठहरा रही है। इस बीच जानते हैं आखिर इस फिल्म को लेकर इतना विवाद क्यों..??
Trending Videos
The Accidental Prime Minister controversy Congress Party against the film
anupam kher - फोटो : file photo
यूपीए की कार्यकाल को लेकर विवाद
पता हो कि डॉक्टर मनमोहन सिंह यूपीए 1 और 2 में प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने साल 2004 से लेकर 2014 तक देश की कमान संभाली थी। इस दौरान कई विपक्षी पार्टियों ने उन्हें रिमोट कंट्रोल वाला प्रधानमंंत्री भी बताया था। मनमोहन सिंह पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने मुताबिक काम करने के आरोप लगे थे। ऐसे में विपक्षी पार्टियां इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister controversy Congress Party against the film
anupam kher - फोटो : file photo
संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' शुरू से विवादों में रही
फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित है। खबरों की मानें तो जिस समय संजय बारू ने यह किताब रिलीज की थी उस समय भी उन्हें और उनकी किताब को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। विपक्षी पार्टियों ने इस किताब को काफी तूल दिया था। 
The Accidental Prime Minister controversy Congress Party against the film
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
सोनिया गांधी की छवि पर सवाल
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इसमें सोनिया गांधी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आ रहा है। इसको लेकर भी कांग्रेस परेशान नजर आ रही है। वहीं विपक्षी पार्टियों को आने वाले लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा मुद्दा हाथ लग सकता है।
 
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister controversy Congress Party against the film
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : file photo
तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने को लेकर विवाद 
यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र ने विरोध दर्ज करते हुए मांग मेकर्स से मांग की है कि फिल्म को रिलीज से पहले उन्हें दिखाया जाए और तथ्यों को गलत तरीके से दिखाई गईं चीजों को हटाया जाए। बता दें कि यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र का आरोप है कि मेकर्स ने फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed