जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, बीते दिन जारी हुए फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मूवी के दो गाने भी जारी हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से बेशुमार प्यार मिला है। इसी बीच अब सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म के ट्रेलर पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। सुहाना खान ने खुद इसके ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है।
The Archies Trailer: सुहाना खान का फैंस को तोहफा, 'द आर्चीज' की ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा
जोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द आर्चीज' की ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। सुहाना खान ने खुद अपनी डेब्यू फिल्म के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, 'द आर्चीज' के निर्माताओं ने फिल्म का एक टीजर जारी किया, जिसमें भारत के रिवरडेल नामक एक काल्पनिक पहाड़ी शहर के लोकाचार को दर्शाया गया है। एक क्लिप में, दर्शक सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और अन्य लोगों को बैकग्राउंड में एक गाने के साथ एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हुए देखते हैं। वहीं, अब खुद सुहाना खान ने इसकी ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। सुहाना ने बताया है कि 'द आर्चीज' का ट्रेलर कल यानी 9 नवंबर, 2023 को रिलीज होगा।
'द आर्चीज' के निर्माताओं ने भी ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक नया पोस्टर जारी किया, जिससे साफ हो रहा है कि ट्रेलर कल यानी 9 नवंबर, 2023 को रिलीज होगा। घोषणा करते समय, जोया अख्तर और रीमा कागती के नेतृत्व वाले होम बैनर टाइगर बेबी ने लिखा, 'हम नाचने, हिलने और छत उठाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि द आर्चीज का ट्रेलर कल रिलीज होगा।'
Mega Deal: पेन मरुधर को मिला ‘मैं अटल हूं’ का साथ, 'डंकी' के वितरक की बायोपिक के बाजीगर संग बड़ी डील

'द आर्चीज' में कई नए और युवा कलाकार हैं, जिनमें आर्ची एंड्रयूज के रूप में अगस्त्य नंदा, वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना खान, बेट्टी कूपर के रूप में खुशी कपूर, जुगहेड जोन्स के रूप में मिहिर आहूजा, रेगी मेंटल के रूप में वेदांग रैना, एथेल मुग्स के रूप में अदिति सहगल शामिल हैं। इसके अलावा युवराज मेंडा दिल्टन डोइली के रूप में हैं।
Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल
फिल्म में, आर्ची और गिरोह का सामना उन डेवलपर्स से होता है, जो 1960 के दशक के दौरान भारत में एक कीमती पार्क को ध्वस्त करने की धमकी देते हैं। आपको बता दें कि 'द आर्चीज' फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सभी स्टार किड्स का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। कल इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जारी हो जाएगा, साथ ही इसके रिलीज डेट से भी पर्दा उठने की उम्मीद है। जानकारी हो कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, लेकिन मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
Sarvagun Sampanna Trailer: यश कुमार और प्रियंका रेवारी की फिल्म का ट्रेलर लांच, दिव्यांगों को समर्पित है फिल्म