हिंदी सिनेमा में वैसे तो कई अभिनेत्रियों ने बोल्ड किरदार निभाए हैं, लेकिन उनमें से कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने बड़े परदे पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। ऐसा उस वक्त हुआ जब सिनेमा में बोल्डनेस को अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता था। फिल्म में एक किसिंग सीन पर महीनों तक विवाद होते थे। ऐसे में आज हम 70 से 80 के दशक की उन अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपने बोल्ड अवतार से भी दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया।
जीनत अमान, मंदाकिनी, किमी काटकर से लेकर फिल्मी पर्दे पर बोल्ड हुईं ये एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवीन बाबी
परवीन बाबी, एक ऐसी शख्सियत, जो हमेशा लोगों के दिमाग में रही। इस बिंदास हीरोइन को 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी। परवानी बाबी ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी। परवीन (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं। फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखने वाली परवीन बाबी कई फिल्मों में बिकिनी अवतार में नजर आईं। 1983 में परवीन बाबी ने बॉलीवुड को छोड़ दिया।
जीनत अमान
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। राज कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय धमाल मचा दिया था।
किमी काटकर
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है। साल 1991 में आई फिल्म हम में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था। इस अभिनेत्री ने हम, काला बाजार, सर फिरा जैसी फिल्मों में काम किया। 80 के दशक की इस अभिनेत्री ने हर दिल पर राज किया और लंंबे समय तक बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं, किमी काटकर की भी गिनती बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में की जाए तो वो गलत नहीं होगा। किमी की आखिरी फिल्म हमला थी जो 1992 में रिलीज हुई थी। किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी। शादी के बाद किमी काटकर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
मंदाकिनी
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई मंदाकिनी भी अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इस फिल्म में मंदाकिनी राजीव कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं। मंदाकिनी का नदी किनारे सफेद साड़ी में नहाने वाला सीन आज भी बॉलीवुड का बोल्ड सीन माना जाता है। मंदाकिनी आज बेशक गुनामी के अंधेरे में कहीं खो चुकी हैं लेकिन उनके अभिनय और बोल्डनेस को बॉलीवुड आज भी याद किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X