दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब एक बार फिर सतीश अपने फैंस को हंसाने के लिए वापस आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में जियो सिनेमा ने अभिनेता की फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर लॉन्च, जिसमें वह अपनी आखिरी मुख्य भूमिका में थे। सोमवार को जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया पर दिवंगत सतीश कौशिक की फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर साझा किया।
The Comedian: दुनिया से जाने के बाद भी लोगों को फिर हंसाने आए सतीश कौशिक, फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर रिलीज
'द कॉमेडियन' के ट्रेलर की शुरुआत एक जन्मदिन की पार्टी में अभिनेता को 'हजार चेहरों वाले एकमात्र सुपरस्टार' हसमुखलाल के रूप में पेश करने से होती है। फिर उनसे कुछ चुटकुले सुनाने और लोगों को हंसाने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, उनकी हंसी खो गई है और किसी को भी उनके चुटकुले पसंद नहीं आ रहे हैं। वह कहते हैं कि मैं यहां किसी को हंसाने या चुटकुला सुनाने के लिए नहीं आया हूं।
View this post on Instagram
A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)
Bollywood: दरियादिली दिखाने के लिए जाने जाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते है आगे
'द कॉमेडियन' में दिवंगत सतीश कौशिक अपनी आखिरी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म उम्रदराज हास्य अभिनेता हसमुख लाल की यात्रा को दर्शाती है, जिसे सतीश कौशिक ने शानदार ढंग से निभाया है। यह फिल्म सबसे बुरे समय में भी प्यार और हंसी के गहरे प्रभाव को दर्शाती है। फिल्म का प्रीमियर जियोसिनेमा फिल्म फेस्टिवल में होगा और यह 29 सितंबर को फेस्टिवल के हिस्से के रूप में प्रीमियर होने वाली पहली फिल्म होगी।
Aashiqui: 'आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही करें भरोसा', आशिकी 3 के निर्माताओं ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेता के सबसे अच्छे दोस्त अनुपम खेर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा, "मुझे पता है मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं जीते जी अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ये बात लिखूंगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक ऐसा पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा।”
Jaane Jaan: 'मुझे उस वक्त बहुत शर्म आ रही थी', जानें जां में करीना संग डांस करने पर बोले विजय वर्मा
अभिनेता सतीश कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर', 'दीवाना मस्ताना' में 'पप्पू पेजर' और सारा गैवरॉन की ब्रिटिश फिल्म 'ब्रिक लेन' में चानू अहमद जैसी कुछ प्रतिष्ठित हास्य भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। अभिनेता के परिवार में एक बेटी वंशिका और पत्नी हैं।
Bollywood: धर्म के लिए इन हसीनाओं ने अभिनय करियर को कहा अलविदा, आध्यात्मिक विचार बना ह्रदय परिवर्तन की वजह
