'आरआरआर' के साथ ऑस्कर 2023 में भारत का मान बढ़ाने वाली फिल्मों की लिस्ट में निर्माता-निर्देशक गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' का नाम भी शामिल है। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री की निर्देशक गुनीत मोंगा अपनी बड़ी जीत के बाद सातवें आसमान पर हैं। जहां वह लगातार पीएम मोदी से लेकर अनुराग ठाकुर तक से अपनी मुलाकातों के लिए चर्चा में हैं, वहीं निर्माता ने हाल ही में खुलासा किया कि वह हाथी के बच्चों रघु और अम्मू को भी 95वें अकादमी पुरस्कारों में ले जाना चाहती थीं।
Guneet Monga: गुनीत मोंगा ने अधूरी इच्छा का किया खुलासा, बोलीं- रघु और अम्मू को ले जाना चाहती थीं ऑस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुनीत मोंगा ऑस्कर 2023 में मिली जीत के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। निर्माता-निर्देशक आए दिन किसी न किसी मुलाकात कर रही हैं, तो कभी इंटरव्यू देती दिखाई देती हैं। इसी क्रम में हाल ही में गुनीत मोंगा ने एक साक्षात्कार में ऑस्कर से जुड़ी अपनी एक दिली इच्छा का खुलासा किया है। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की निर्माता-निर्देशक ने कहा कि, 'मैं रियल में बूमन और बेली, रघु और अम्मू को ऑस्कर के कार्पेट तक ले जाना चाहती थीं। मैंने उन्हें वहां ले जाने की तैयारी लंबे समय से की थी। यहां तक की अपनी स्टाइलिस्ट से होने वाली बातचीत में भी मैं हमेशा टक्स फॉर रघु, गाउन फॉर अम्मू कहते थी..।'
हाल ही में निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। दोनों मुलाकातों की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। राष्ट्रपति के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के निर्माताओं कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा से मुलाकात की। उन्होंने पुरस्कार जीतने पर उन्हें बधाई दी और भारत के संरक्षण और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की परंपरा का प्रदर्शन करने के लिए उनकी प्रशंसा भी की।'
Shilpa Shetty: रिचर्ड-शिल्पा किस मामले में एक्ट्रेस को राहत, बरी करने के आदेश के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज
आपको बता दें, इसके साथ ही गुनीत मोंगा और कार्तिका गोंसाल्वेस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की थी। अनुराग ठाकुर ने भी डॉक्यूमेंट्री की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, '140 करोड़ भारतीयों की ओर से द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंसाल्वेस को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि अभी यह शुरुआत है, भारत को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता तो कहा जाता है लेकिन अवॉर्ड्स की श्रेणी में यह हमने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आशा करता हूं कि भविष्य में गुनीत और कार्तिकी जी इसी तरह से शानदार काम भी करेंगे और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म को भी बधाई जिसने भारतीय कंटेट को सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि ग्लोबल भी बनाया है।'
डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करें तो कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा निर्देशित 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' एक अनाथ हाथी के बच्चे रघु और उसकी देखभाल करने वाले बोमन और बेली नाम के दो महावतों के बीच अनमोल बंधन को पर्दे पर लाती है। वह दोनों रघु को शिकारियों से बचाने और उसे पालने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। गौरतलब है कि 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने 'द बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी' के तहत 95वें अकादमी अवार्ड्स 2023 में ऑस्कर जीता। यह शॉर्ट फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
SS Rajamouli: दशहरा के फैंस की लिस्ट में शामिल हुए निर्देशक एसएस राजामौली, नानी ने तारीफ को बता डाला 'ऑस्कर'