{"_id":"62d93a0fa8c1185db63d91a1","slug":"the-gray-man-dhanush-talks-about-language-dispute-says-indian-cinema-is-our-identity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Gray Man: भाषा विवाद पर बोले धनुष, देसी फिल्मों का भाषाई विवाद ठीक नहीं हमारी पहचान भारतीय सिनेमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Gray Man: भाषा विवाद पर बोले धनुष, देसी फिल्मों का भाषाई विवाद ठीक नहीं हमारी पहचान भारतीय सिनेमा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'द ग्रे मैन'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक एंथनी रूसो और जो रूसो इन दिनों मुंबई में है। बुधवार रात इस फिल्म के प्रीमियर के बाद अगले दिन फिल्म के दोनों निर्देशकों और धनुष ने मीडिया से मुलाकात की।
2 of 4
धनुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर धनुष ने कहा कि आज भारतीय सिनेमा भाषाई दायरे से निकलकर विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है। डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से हम विदेशों की फिल्में बड़ी आसानी से अपने स्क्रीन पर देख सकते है और हमारे यहां की फिल्में विदेशो में भी खूब देखी जा रही है। अगर साउथ की फिल्में हिंदी भाषी क्षेत्रों में चल रही है तो इसमें भाषा के अंतर के हिसाब से कभी किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। धनुष ने कहा कि हमें साउथ वर्सेस बॉलीवुड के बजाय एक इंडस्ट्री बनानी चाहिए। सिनेमा की पहचान भारतीय सिनेमा के हिसाब से होनी चाहिए न की साउथ सिनेमा या बॉलीवुड सिनेमा के नाम से या अन्य किसी भाषा की सिनेमा के नाम से।
3 of 4
'द ग्रे मैन'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘द ग्रे मैन’ की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए धनुष ने कहा कि उन्हें ‘द ग्रे मैन’ की शूटिंग के दौरान बिलकुल न्यूकमर जैसा महसूस हुआ। हालांकि वह कैमरे के सामने कभी नर्वस नहीं होते हैं लेकिन पहली बार इस फिल्म की शूटिंग के दौरान थोड़ा सा नर्वस हो गया था। वह कहते हैं, ‘इस बात को समझने के लिए मेरे लिए यह बहुत अच्छा मौका था कि हॉलीवुड की फिल्मों में किस तरह से काम होता है। अपने 22 साल के करियर में अब तक मैंने 50 फिल्मों में काम किया है। इस दौरान मुझे कभी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं न्यूकमर हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'द ग्रे मैन'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में धनुष अविक सैन नामक हत्यारे की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन सीन भी है। शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए वह कहते हैं, 'एक्शन सीन से एक हफ्ते पहले मेरी गर्दन में मोच आ गई थी, जिसके चलते शूटिंग डेढ़ महीने तक रुकी रही। फिर शूटिंग शुरू हुई तो मेरी साथी कलाकार की स्पीड से मेरी स्पीड का तालमेल बिठाने के लिए मेरे ट्रेनर के पास सिर्फ हफ्ते भर का समय मिला। मुझे लग रहा था कि ये मैं करने क्या जा रहा हूं, लेकिन उस डर को मेरे ट्रेनर ने किसी तरह बाहर निकाला और फिर शूटिंग शुरू हुई।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।