फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE Result: टप्पू से लेकर सोनू तक इन टीवी स्टार्स ने बोर्ड एग्जाम में फहराया था परचम, स्कोर जान देंगे शाबाशी

Thu, 21 Jul 2022 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Jul 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: Bhavya Gandhi to Jheel Mehta Aditi Bhatia know board score of these tv actors
Bhavya Gandhi-Aditi Bhatia-Jheel Mehta - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रियता के मामले में टीवी इंडस्ट्री के सितारे बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। चर्चित टीवी शो में अपनी एक्टिंग और लुक के चलते यह घर-घर में अपनी पहचान बनाते हैं। कुछ टीवी स्टार्स तो काफी कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में आ जाते हैं। ऐसे में इनके फैंस को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि यह अपनी पढ़ाई कैसे करते हैं? मगर, दिलचस्प बात यह है कि अपने किरदार को यह जितनी शिद्दत से निभाते हैं, उतनी ही शिद्दत से यह पढ़ाई भी करते हैं। जन्नत जुबैर से लेकर अशनूर कौर और अदिति भाटिया तक ने इसकी मिसाल पेश की है। यकीन न हो तो इनके 10वीं और 12वीं के नंबर जान लीजिए। यूं भी आज सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आ सकता है तो इस मौके पर जानते हैं इन टीवी स्टार्स के दसवीं-बारहवीं का स्कोर...

CBSE 10th 12th Result 2022: Bhavya Gandhi to Jheel Mehta Aditi Bhatia know board score of these tv actors
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : सोशल मीडिया

जन्नत जुबैर रहमानी
जन्नत जुबैर रहमानी ने वर्ष 2019 में 81 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास की थी। जन्नत जुबैर ने उस वक्त एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनकी मां ने बताया कि जन्नत जुबैर अपने कॉलेज में फर्स्ट आई हैं।

CBSE 10th 12th Result 2022: Bhavya Gandhi to Jheel Mehta Aditi Bhatia know board score of these tv actors
Ashnoor Kaur - फोटो : सोशल मीडिया

अशनूर कौर
लोकप्रिय शो 'पटियाला बेब्स' में मिनी खुराना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अशनूर कौर ने 2019 में अपनी दसवीं की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों से पास की थी। वहीं, वर्ष 20121 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपने रिजल्ट की खुशी के मौके पर उन्होंने कहा था, 'मुझे तो 90 प्रतिशत अंकों की उम्मीद थी, जब 93 प्रतिशत अंक आए तो मेरे लिए यह सोने पर सुहागा वाली बात हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: Bhavya Gandhi to Jheel Mehta Aditi Bhatia know board score of these tv actors
Aditi Bhatia - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति भाटिया
पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अदिति भाटिया ने वर्ष 2018 में बारहवीं क्लास में 77.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अपना स्कोर जानकर अदिति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इस शो के को-स्टार्स के साथ मिलकर पार्टी की थी। 

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2022: Bhavya Gandhi to Jheel Mehta Aditi Bhatia know board score of these tv actors
Jheel Mehta - फोटो : सोशल मीडिया

झील मेहता
चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री झील मेहता ने शो को सिर्फ इसलिए अलविदा कह दिया, क्योंकि वह आगे की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। झील ने वर्ष 2013 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed