फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की धीमी शुरुआत, जानें शुक्रवार को कितनी रही ‘चांद मेरा दिल’ और बाकी फिल्मों की कमाई

Sat, 30 May 2026 07:59 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 30 May 2026 07:59 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर पहले से साउथ फिल्म ‘दृश्यम 3’, ‘करुप्पु’ के अलावा हिंदी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ मौजूद थीं। जानिए, शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman Jackie Shroff Movie Day 1 To Chand Mera Dil Drishyam 3 Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई गई है। इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसकी शुरुआत धीमी रही। जानिए, इस फिल्म के अलावा 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को क्या हाल रहा।

The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman Jackie Shroff Movie Day 1 To Chand Mera Dil Drishyam 3 Collection
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्रॉफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया 
पहले दिन जैकी श्रॉफ की फिल्म ने बहुत कम कलेक्शन किया है। इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल सके हैं। शायद वीकएंड पर बच्चों को लेकर पैरेंट्स यह फिल्म देखने पहुंचे। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

 

The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman Jackie Shroff Movie Day 1 To Chand Mera Dil Drishyam 3 Collection
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘चांद मेरा दिल’ की आठवें दिन की कमाई 
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के आठवें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को घट गया है। ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman Jackie Shroff Movie Day 1 To Chand Mera Dil Drishyam 3 Collection
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन घटा 
बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 14वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 43.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी हैं। 

विज्ञापन
The Great Grand Superhero Aliens Ka Aagman Jackie Shroff Movie Day 1 To Chand Mera Dil Drishyam 3 Collection
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ ने दिखाया दमखम 
मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन 4.30 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। जबकि आठवें  दिन 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन अब तक 86.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस साउथ फिल्म में लीड रोल में मोहनलाल हैं, इसकी कहानी सस्पेंस थ्रिलर से भरी है। इसी फ्रैंचाइज फिल्म पर अजय देवगन की ‘दृश्यम’ भी बनी है। 
वहीं साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमा रही है। सूर्या और तृषा स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ का कलेक्शन शुक्रवार यानी रिलीज के 15वें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 14वें दिन फिल्म ने 4.95 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 171.40 करोड़ रुपये हो चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed