फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही जैकी श्रॉफ की फिल्म की शुरुआत? जानें 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 29 May 2026 08:51 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 29 May 2026 08:51 PM IST
सार

The Great Grand Superhero Collection: जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' के आगे कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : अमर उजाला

जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे। आज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी, हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा है। फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।

The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film
द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो - फोटो : इंस्टाग्राम@zeestudiosofficial
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन
सुपरहीरो वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का बॉक्स ऑफिस पर आज पहला दिन है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों में देर रात इजाफा हो सकता है। पहले दिन फिल्म की कमाई करोड़ के आंकड़े से नीचे है, जिसे अच्छी शुरुआत नहीं कहा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को कितना कलेक्शन कर पाती है।
The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film
द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10 प्रतिशत कमा लेती है, तो यह उसकी औसत कमाई मानी जाती है। अगर 20 प्रतिशत कमाती है तो इसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। इस तरह से अगर देखें तो फिल्म ने औसत से कम कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के लिए चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के लिए कई चुनौतियां हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में 'चांद मेरा दिल', 'पति पत्नी और वो दो', 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' लगी हुई हैं। यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। 'चांद मेरा दिल' ने आज 68 लाख रुपए कमाए हैं। वहीं 'पति पत्नी और वो दो' ने 60 लाख रुपए कमाए हैं। इसी तरह से 'दृश्यम 3' ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 'करुप्पु' ने 2.22 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों के आगे 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की राहें आसान होने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ एंटरटेनमेंट, ह्यूमर और सस्पेंस से भरपूर है। इसमें जैकी श्रॉफ, मिहिर गोडबोले, शिवांश चोर्गे, भाग्यश्री पटवर्धन और प्रतीक स्मिता पाटिल हैं। ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ फिल्म की कहानी दीपू (मिहिर गोडबोले) और उसके दादा (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है। पिता का ट्रांसफर होने के बाद दीपू नए स्कूल में एडमिशन लेता है, जहां वो अपने दोस्तों को बताता है कि उसके दादा सुपरहीरो हैं और वो एलियन्स से लड़ते हैं। दीपू की इस बात पर उसके कुछ दोस्त यकीन कर लेते हैं, जबकि कुछ दोस्त इसे झूठा मानकर उनका पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं। यहीं से शुरू होता है फिल्म में रोमांच।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed