सब्सक्राइब करें

मंडे टेस्ट में 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'-'चांद मेरा दिल' में किसने मारी बाजी, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 09:40 PM IST
सार

The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Collection: हाल ही में सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और 'चांद मेरा दिल' शामिल हैं। जानिए आज सोमवार को इन दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा कमाई की है।

विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और 'चांद मेरा दिल' - फोटो : अमर उजाला

जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन।

The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : सोशल मीडिया

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की अब तक की कमाई

  • फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की
  • इस फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला
  • इस फिल्म ने शनिवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले डबल था
  • इस फिल्म ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो दूसरे दिन के मुकाबले बराबरी का रहा
  • जैकी श्रॉफ की इस फिल्म का आज चौथे दिन सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 
Trending Videos
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : सोशल मीडिया

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का आज का कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज सोमवार को चौथे दिन सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

'चांद मेरा दिल' का अब तक कलेक्शन

  • फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की
  • दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • छठे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.20 की कमाई की
  • पहले हफ्ते में अनन्या की इस फिल्म ने कुल 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • 8वें दिन फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की
  • 10वें दिन इस रोमांटिक फिल्म ने 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया
  • वहीं आज दूसरे सोमवार 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

'चांद मेरा दिल' का 11वें दिन का कलेक्शन
अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज के आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे सोमवार को 11वें दिन 67 लाख रुपये की कमाई की है। 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 24.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


यह भी पढ़ें: Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदली, जानें कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह मूवी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed