सब्सक्राइब करें

Bhajan Kumar: जन्माष्टमी से पहले कन्हैया से ट्विटर पर आने की फरियाद, भजन कुमार बनकर नाचे विकी कौशल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 30 Aug 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
the great indian family first song kanhaiya twitter pe aaja release vicky kaushal as bhajan kumar
भजन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ दिनों से इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा बड़ी जोरो से चल रही थी कि आखिर ये भजन कुमार कौन है, जिसे हिंदी सिनेमा की नंबर वन प्रोडक्शन कंपनी लांच करने जा रही है। आज बुधवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस बात से पर्दा उठ गया कि आखिर यशराज फिल्म्स का सिंगिंग सुपरस्टार भजन कुमार कौन है ? तो बता दें कि यह कोई और नहीं, बल्कि विक्की कौशल हैं, जो यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में भजन कुमार का किरदार निभा रहे हैं।

the great indian family first song kanhaiya twitter pe aaja release vicky kaushal as bhajan kumar
भजन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म  'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल को सिंगिंग सेंसेशन भजन कुमार के रूप में दिखाया है। यशराज फिल्म्स ने आज मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' लॉन्च किया, जो फिल्म में विक्की कौशल का बड़ा एंट्री सॉन्ग है। अभिनेता विक्की कौशल ने कहा, 'यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। जिसमें  भजन कुमार की भूमिका निभा रहा हूं। इस फिल्म की कहानी बलरामपुर शहर की है। भजन कुमार जगराते और लोगों के जन्मदिन पर गाता है। वह खुद को बलरामपुर शहर का माइकल जैक्सन समझता है और अपनी गायकी का जादू बिखेरता रहता है।'

इसे भी पढ़ें- Shilpa Shetty: इसलिए उड़ गया शिल्पा शेट्टी के चेहरे का नूर, बिना इंटरव्यू लिए ही लौट गए पत्रकार

the great indian family first song kanhaiya twitter pe aaja release vicky kaushal as bhajan kumar
भजन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल पहली बार यशराज फिल्म्स में काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'हर कलाकार का एक सपना होता है कि वह अपने करियर के दौरान एक बार यशराज फिल्म्स की फिल्मों में काम करें। जब मैं फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहा था। तो यशराज फिल्म्स में कई बार ऑडिशन दिया। मैने यशराज की बिल्डिंग देखकर सोचा करता था कि काश मुझे यशराज फिल्म्स में काम करने का मौका मिले। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यशराज फिल्म्स में काम करने का मौका मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
the great indian family first song kanhaiya twitter pe aaja release vicky kaushal as bhajan kumar
भजन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'फिल्म का यह पहला गाना था, जिसे पहले शूट किया था। इस गाने को अपनी गाड़ी में सुनता था, लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर सकता था। और, आज यह गाना सबके सामने है। जन्माष्टमी से पहले यह गाना यशराज के तरफ से दर्शकों के लिए एक  तोहफा है। एक अभिनेता के रूप में मुझे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम हूं। यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं। मैं जानता हूं कि मैंने उन्हें बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना दिल लगा दिया है।'

विज्ञापन
the great indian family first song kanhaiya twitter pe aaja release vicky kaushal as bhajan kumar
भजन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'ग्रेट इंडियन फैमिली' के बारे में बातचीत करते हुए विक्की कौशल ने कहा, 'इस फिल्म की यूएसपी ही यही है कि इस फिल्म के साथ इंडियन फैमिली शब्द जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में परिवार के रिश्ते के कई रंग देखने को मिलेगा। हर प्यार करने का तरीका ही होता है हक जताना। इस फिल्म में यही देखने को मिलेगा।' विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। बात करें, 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' के गाने की तो इस गीत को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत के सुरों से संगीतकार प्रीतम ने सजाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed