फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: TKSS में पहुंच रवीना को याद आई अंदाज अपना अपना, अभिनेत्री ने बखूबी उड़ाई कपिल शर्मा की खिल्ली

Wed, 10 May 2023 09:08 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 10 May 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Raveena Tandon talks why she had curly hair Andaz Apna Apna in Kapil show this weekend
रवीना टंडन, कपिल शर्मा - फोटो : social media

मस्त मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन की खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह अभिनेत्री की काबिलियत है, जो उनके दीवाने इंडस्ट्री से लेकर देश तक में खूब हैं। इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुईं रवीना टंडन इस बार कपिल शर्मा के शो की रौनक बढ़ाने पहुंच रही हैं। इस हफ्ते प्रसारित होने जा रहे एपिसोड में अभिनेत्री ने अपने किरदारों को याद किया, जिसमें अंदाज अपना अपना मुख्यता चर्चा की विषय रहा।  

The Kapil Sharma Show Raveena Tandon talks why she had curly hair Andaz Apna Apna in Kapil show this weekend
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी के रेडियो शो मन की बात के 100वे एपिसोड में शिरकत करने के बाद इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में रवीना टंडन बतौर गेस्ट नजर आएंगी। चैनल द्वारा हाल ही में जारी किया गया एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में रवीना को अपने 'अंदाज अपना अपना' के किरदार के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। अभिनेत्री आश्चर्य जाता रही हैं कि उन्हें आज तक समझ नही आता की आखिर उन्होंने अंदाज अपना अपना में घुंघराले बाल क्यों रखे थे। रवीना गुनीत मोंगा और सुधा मूर्ति के साथ शो में नजर आएंगी।  

The Kapil Sharma Show Raveena Tandon talks why she had curly hair Andaz Apna Apna in Kapil show this weekend
रवीना टंडन - फोटो : insta

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में रवीना कह रही हैं, 'अंदाज अपना अपना में मेरे बाल घुंघराले क्यों थे? आप बाद में इन चीजों के बारे में सोचते हैं और आश्चर्य करते हैं कि क्या आपको इनमें सुधार करना चाहिए था।' कोई अपनी बात कहे और कपिल बीच में कुछ न कहें तो शो में मजा नहीं आता। तो बस रवीना की हां में हां मिलाते हुए कपिल कहते हैं कि, 'जो कोई भी पुरानी तस्वीरों को देखता है, उनकी फैशन पसंद पर सवाल उठाता है।' इसके बाद रवीना कपिल पर मजाक में तंज कसते हुए कहती हैं, 'आप अपनी मौजूदा तस्वीरों को देखकर भी यही सोच रहे होंगे।' रवीना की इस बात को सुनकर सभी लोग जोर जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Raveena Tandon talks why she had curly hair Andaz Apna Apna in Kapil show this weekend
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' के इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर शो में और क्या क्या होने वाला है। सभी को रवीना का मजाकिया अंदाज भा गया है। फिल्म की बात करें तो 'अंदाज अपना अपना' रवीना टंडन के करियर की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया थम राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Raveena Tandon talks why she had curly hair Andaz Apna Apna in Kapil show this weekend
रवीना टंडन - फोटो : social media

रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'केजीएफ 2' में सुपरस्टार यश के साथ काम करते देखा गया था। वहीं रवीना को अगली बार संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में  काम करते देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके पास 'पटना शुक्ला' भी है।  
Mimoh Chakraborty: डैडी को तो रहने-खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा, मेरा संघर्ष बस अच्छे किरदारों का ही है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed