फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection: 28वें दिन निकला फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' का दम, इतनी कमाई में ही होना पड़ा संतुष्ट

Fri, 08 Apr 2022 07:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 07:49 AM IST
सार

 
 

विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 28 vivek agnihotris film slows down to 60 lakhs
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से इसे लोगों का भरपूर प्यार मिला, जिसका कमाल इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला। हालांकि अब यह धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। फिर भी, फिल्म एक ब्लॉकबस्टर ही कहलाएगी। अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुई घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 100 करोड़ और फिर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के बाद अब इस फिल्म को 250 करोड़ के क्लब में आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 


 
The Kashmir Files Box Office Collection Day 28 vivek agnihotris film slows down to 60 lakhs
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

28वें दिन इतनी कमाई 
बॉक्स ऑफिस पर मिलते कड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। यह फिल्म पहले ही ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। 27 दिनों में बुधवार तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242.76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। लेकिन धीरे-धीरे अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस फिल्म ने जहां मंगलवार को 26वें दिन 70 लाख रुपये की कमाई की थी, वहीं बुधवार को कमाई और गिरकर 65 लाख पर पहुंच गई। अब 28वें दिन तो इसकी कमाई 5 लाख रुपये और गिरकर कुल 60 लाख पर आ गई है। 


 
The Kashmir Files Box Office Collection Day 28 vivek agnihotris film slows down to 60 lakhs
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

क्या छू पाएगी 250 करोड़ का आंकड़ा 
लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म जिस तरह से कलेक्शन कर रही थी, अनुमान लगाया जा रहा था कि यह आराम से 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी हासिल कर सकती थी। हालांकि, फिल्म अपने तीसरे और चौथे सप्ताह में कलेक्शन के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अब टिकट काउंटर पर 'द कश्मीर फाइल्स' के तेवर ठंडे पड़ चुके हैं। फिल्म का असर अब कम होता दिखा रहा है।  फिल्म को लेकर हो रही बल्क बुकिंग भी अब धीमी पड़ चुकी है। ऐसे में फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी या नहीं, इसको लेकर भी संशय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 28 vivek agnihotris film slows down to 60 lakhs
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1 3.55 करोड़
दिन 2 8.5 करोड़
दिन 3 15.1 करोड़
दिन 4 15.05 करोड़
दिन 5 18 करोड़
दिन 6 19.05 करोड़
दिन 7 18.05 करोड़
पहला हफ्ता 97.3 करोड़
दिन 8 19.15 करोड़
दिन 9 24.8 करोड़
दिन 10 26.2 करोड़
दिन 11 12.4 करोड़
दिन 12 10.25 करोड़
दिन 13 8.00 करोड़
दिन 14 7.50 करोड़
दूसरा हफ्ता     108.97 करोड़ रुपये
दिन 15     4.5 करोड़ रुपये
दिन 16     7.6 करोड़ रुपये
दिन 17     8.75 करोड़ रुपये
दिन 18     3.1 करोड़ रुपये
दिन 19     2.68 करोड़ रुपये
दिन 20     2.25 करोड़ रुपये
दिन 21     2.00 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 30.95 करोड़ रुपये
दिन 22 1.50 करोड़ रुपये
दिन 23 2.50 करोड़ रुपये
दिन 24 3.31 करोड़ रुपये
दिन 25 80 लाख रुपये
दिन 26 70 लाख रुपये
दिन 27 65 लाख रुपये
दिन 28 60 लाख रुपये
कुल 243.36 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed