सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 4: ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है 'द कश्मीर फाइल्स', चौथे दिन भी जबरदस्त उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Mar 2022 08:51 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 4 Monday Vivek Agnihotri Film Broke Records
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को फिर से परिभाषित कर रही है। जिस फिल्म का छोटे पैमाने पर प्रचार किया गया था, वह अब नाटकीय रूप से एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। शुरूआती दो दिनों में, फिल्म मुख्य रूप से महानगरों के लोगों को आर्कषित कर रही थी, लेकिन अब फिल्म ने पूरे देश के लोगों को सिनेमाघरों में जाने पर मजबूर कर दिया है।  

Trending Videos
The Kashmir Files Box Office Collection Day 4 Monday Vivek Agnihotri Film Broke Records
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

सोमवार को रविवार से भी ज्यादा कमाई
'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, फिल्म की कमाई में केवल इजाफा होते जा रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर कुल 22.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि वीकडे पर फिल्म ने रविवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और चौथे दिन यानी सोमवार को जबरदस्त उछाल मारी। अब तक, फिल्म ने कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 'द कश्मीर फाइल्स' मंगलवार को और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी, और 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 4 Monday Vivek Agnihotri Film Broke Records
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का डे-वाइज कलेक्शन

  • शुक्रवार - 3.25 करोड़ रुपये
  • शनिवार - 8.25 करोड़ रुपये
  • रविवार - 14 करोड़ रुपये
  • सोमवार - 18 करोड़ रुपये
The Kashmir Files Box Office Collection Day 4 Monday Vivek Agnihotri Film Broke Records
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

700 स्क्रीन्स से हुई थी शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को शुरुआत में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। दर्शकों के दिल में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी के बारे में जानने की उत्सुक को देखते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस ने अपनी स्क्रीनिंग को 1000 से अधिक स्क्रीन पर विस्तारित कर दिया था। वहीं वीकेंड पर इस संख्या को बढ़ाकर 2000 तक कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed