11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस (The Kashmir Files Day 10 Box Office Collection) पर 10 दिन से कब्जा कायम है। पहले दिन 3.25 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने इसके बाद उम्मीद से ज्यादा का प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा ही रहा तो विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा अगले दो हफ्ते में छू लेगी। फिल्म पहले ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
The Kashmir Files Collection Day 10: छप्परफाड़ कमाई से 'द कश्मीर फाइल्स' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 10वें दिन के कलेक्शन के सामने सब ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फिल्म के 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। रविवार की छुट्टी का विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को खूब फायदा मिला है। द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के 10वें दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिन में 168 करोड़ रुपये की कमाई की है। बाहुबली 2 के बाद द कश्मीर फाइल्स ही ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 73 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह अपने आप में रिकॉर्ड है।
- पहला दिन [पहला शुक्रवार] - 3.55 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन [पहला शनिवार] - 8.5 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन [पहला रविवार] - 15.1 करोड़ रुपये
- चौथा दिन [पहला सोमवार] - 15.05 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन [पहला मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये
- छठवां दिन [पहला बुधवार] - 19.30 करोड़ रुपये
- सातवां दिन [पहला गुरुवार] - 19.05 करोड़ रुपये
- आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] - 22.00 करोड़ रुपये
- नौवा दिन [दूसरा शनिवार] - 24 करोड़ रुपये
- दसवां दिन [दूसरा रविवार]- 27 करोड़ रुपये
फिल्म की सक्सेस को देखते हुए निर्माताओं ने द कश्मीर फाइल्स को चार भाषाओं में डब करने का फैसला किया है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा। द कश्मीर फाइल्स के साथ सिनेमाघरों में 350 करोड़ के बजट में बनी प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम रिलीज हुई थी लेकिन अब यह केवल साउथ के सिनेमाघरों में ही सिमटकर रह गई है।

14 करोड़ के बजट में बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है। 'कश्मीर फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने फिल्म में बहुत शानदार एक्टिंग की है।