सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Kashmir Files Monday Collection: 'कश्मीर फाइल्स' की सोमवार की कमाई रविवार से भी ज्यादा, ‘कबीर सिंह’ और ‘रुस्तम’ भी इसके आगे फेल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 14 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को जो कलेक्शन किया है, उसने पूरे हिंदी सिनेमा को चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या सोमवार को ढाई हजार के करीब जा पहुंची है। 

विज्ञापन
The Kashmir Files Monday box office Collection: Kashmir Files earned more on Monday than Sunday Kabir Singh and Rustom also failed ahead of it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को जो कलेक्शन किया है, उसने पूरे हिंदी सिनेमा को चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या सोमवार को ढाई हजार के करीब जा पहुंची है और शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार से भी कहीं ज्यादा कमाई सोमवार को कर डाली है। किसी भी फिल्म की रिलीज के बाद का सोमवार उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सबसे अहम दिन माना जाता है। और सोमवार की कमाई के मामले में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’, अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘रा वन’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Trending Videos
The Kashmir Files Monday box office Collection: Kashmir Files earned more on Monday than Sunday Kabir Singh and Rustom also failed ahead of it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पूरे देश में बीते चार दिन से बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रखा है। सिर्फ 650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या जनता की बेहद मांग पर दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और ट्रेड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखाने वाले सिनेमाघरों की कुल स्क्रीन संख्या 2500 से ऊपर निकल चुकी है। इसके बाद भी लोग सिनेमाघरों में फर्श बैठकर फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसे देखकर निकलने वालों की तारीफ मानी जा रही है और एक तरह से ये फिल्म घर घर में ट्रेडिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Monday box office Collection: Kashmir Files earned more on Monday than Sunday Kabir Singh and Rustom also failed ahead of it
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 8.25 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई सिनेमाघरों में की। सोमवार देर शाम मुंबई पहुंचे आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को शुरुआती रुझानों में 18 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। किसी फिल्म का पहले सोमवार को 15 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई करना एक रिकॉर्ड माना जाता है। और, अगर ये कलेक्शन रविवार से ज्यादा हो तो अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए ये खतरा भी माना जाता है। इस लिहाज से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी 18 मार्च को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की ओपनिंग पर भी असर डाल सकती है।

The Kashmir Files Monday box office Collection: Kashmir Files earned more on Monday than Sunday Kabir Singh and Rustom also failed ahead of it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के दिन 18 करोड़ या उससे अधिक कमाई करने वाली अब तक सिर्फ 14 फिल्में रही हैं। इनमें सबसे ऊपर फिल्म ‘बाहुबली 2’ ही है। इसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’, ‘हाउसफुल 4’, ‘कृष 3’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘सिम्बा’, ‘पीके’, ‘धूम 3’, ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘ट्यूबलाइट’ की गिनती होती है। ‘बाहुबली 2’ का पहले सोमवार का कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये और ‘ट्यूबलाइट’ का पहले सोमवार का कलेक्शन 19.08 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को ठीक इसके बाद 14वें नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘जुडवा’ वाली पोजीशन पर एंट्री मारी है।

विज्ञापन
The Kashmir Files Monday box office Collection: Kashmir Files earned more on Monday than Sunday Kabir Singh and Rustom also failed ahead of it
द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी के साथ ही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’, अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘रा वन’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ भी पहले सोमवार को सिर्फ 15 करोड़ ही कमा पाई थी। फिल्म ‘सुल्तान’ का कलेक्शन भी इसी के आसपास रहा था। सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी में रिलीज पहली 20 फिल्मों में अब ‘लव आजकल’, और ‘गोलमाल अगेन’ की गिनती भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद हुआ करेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed