सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Kashmir Files: अब उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स', हरियाणा समेत अब तक सात राज्य कर चुके एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 11:22 PM IST
सार

फिल्म को टैक्स फ्री करने वाला यूपी सातवां राज्य है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

विज्ञापन
'The Kashmir Files' movie will be declared tax free in uttar pradesh also, seven states including haryana already declared the film tax free
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

 

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से सराहना मिल रही है। उनकी ये फिल्म दर्शकों के दिल को तो छू ही रही है, साथ ही राज्य सरकारों द्वारा भी इसे सराहा जा रहा है। राज्य सरकारें भी इस फिल्म को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में भी यह फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। इस सिलसिले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कर विभाग को इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारियों को फिल्म को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी करने को कहा गया है।
 
फिल्म को टैक्स फ्री करने वाला यूपी सातवां राज्य है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक, त्रिपुरा  और गोवा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अब तक 7 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। 

Trending Videos
'The Kashmir Files' movie will be declared tax free in uttar pradesh also, seven states including haryana already declared the film tax free
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित इस फिल्म देखने के बाद पूर्व सीएम और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को गोवा में कर-मुक्त घोषित किया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
'The Kashmir Files' movie will be declared tax free in uttar pradesh also, seven states including haryana already declared the film tax free
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक में होगी 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग-
कर्नाटक राज्य सरकार ने फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है और अब विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के विधायकों के लिए हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग की जानी है। "हम सभी (विधायकों) को कल (मंगलवार) शाम 6.45 बजे मंत्री मॉल के स्क्रीन नंबर 6 पर सिनेमा 'द कश्मीर फाइल्स' देखने का अवसर दिया गया है, सभी इस अवसर का उपयोग करें।" उन्होंने कहा, ''सरकार ने इसे पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है, मैं सरकार को बधाई देता हूं। अच्छा होगा कि हम सब मिलकर इसे देखें।''

'The Kashmir Files' movie will be declared tax free in uttar pradesh also, seven states including haryana already declared the film tax free
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें आतंकवादियों की वजह से अपना ही घर छोड़कर पलायन होने को मजबूर होना पड़ा। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की इंतहा को सबके सामने लेकर आई है। फिल्म में इतने भावुक दृश्य हैं कि दर्शक इसे देखकर रो पड़ रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय को भी सभी की सरहाना मिल रही है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा पल्लवी जोशी, अमान इकबाल, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडेलकर, भाशा सुम्बली, मृणाल कुलकर्णी, और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे कलाकार हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed