{"_id":"5cf4f27fbdec22072a55497b","slug":"the-lion-king-trailer-will-release-with-salman-khan-starrer-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ परदे पर उतरेगा हॉलीवुड का ये बब्बर शेर, आयरमैन बनाने वाले निर्देशक का नया कारनामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के साथ परदे पर उतरेगा हॉलीवुड का ये बब्बर शेर, आयरमैन बनाने वाले निर्देशक का नया कारनामा
Mon, 03 Jun 2019 04:17 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की 'भारत' और 'द लॉयन किंग' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों के जनक माने जाने वाले निर्देशक जॉन फैवर्यू की नई फिल्म द लॉयन किंग का ट्रेलर भारत में 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बतौर निर्देशक जॉन की ये नौवीं फिल्म होगी। सलमान खान की फिल्म भारत के साथ रिलीज हो रहे द लॉयन किंग के ट्रेलर के लिए पिछले कई दिनों से मशक्कत जारी थी। सोमवार को इस फिल्म को भारत में रिलीज कर रहीं कंपनी डिजनी इंडिया ने इसकी पुष्टि कर दी।
Iron Man 2
- फोटो : twitter
एवेंजर्स सीरीज की शुरूआती फिल्म 'आयरन मैन' और 'आयरमैन 2' का निर्देशक करने वाले जॉन फैवर्यू हॉलीवुड के उन गिनती के निर्देशकों में शामिल हैं, जिनकी कोई भी फिल्म आज तक फ्लॉप नहीं हुई है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 187,81 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जॉन की पिछली फिल्म जंगल बुक ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर करीब 6700 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की तमाम फिल्मों के कार्यकारी निर्माता रहे जॉन फैवरू की अगली फिल्म द लॉयन किंग भारत में 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। अंग्रेजी के अलावा इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर भी इन सभी भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के दो टीजर अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
द लॉयन किंग नाम से डिजनी ने अपनी पहली फिल्म 15 जून 1994 में रिलीज की थी। इस फिल्म की रिलीज के 25 वर्ष पूरे होने पर डिजनी ने इसी कहानी को बेहतर एनीमेशन और म्यूजिक के साथ नए सिरे से रिलीज करने का फैसला तीन साल पहले किया था। अपनी ही फिल्मों को नई पीढ़ी के लिए बेहतर तरीके से पेश करने का सिलसिला डिजनी ने कुछ वर्षों से शुरू किया है। अपनी सुपरहिट फिल्म अलादीन को भी डिजनी ने पिछले महीने ही पूरी दुनिया में नए अवतार में रिलीज किया।