फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'83' की वर्ल्ड कप टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का पोस्टर रिलीज, 'चपाती शॉट' के लिए थे मशहूर

Wed, 22 Jan 2020 02:18 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 22 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
The new poster of Ranveer Singh starrer 83 features Dhairya Karwa as Ravi Shastri
फिल्म 83 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म '83' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के नटराज पोज वाले पोस्टर के बाद एक के बाद एक दूसरें कलाकारों के लुक पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। अब इसी फेरिस्त में 1983 वर्ल्ड कप टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रवि शास्त्री के किरदार का पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में उनकी भूमिका धारिया करवा निभा रहे हैं। गौरतलब है कि रवि अपने ट्रेडमार्क 'चपाती शॉट' के लिए प्रसिद्ध थे। इस शॉट को लोकप्रिय रूप से पैड शॉट के रूप में भी जाना जाता है।

The new poster of Ranveer Singh starrer 83 features Dhairya Karwa as Ravi Shastri
Film 83 - फोटो : amar ujala mumbai

मेकर्स ने यह लुक साझा करते हुए लिखा, 'सबसे कम उम्र के खिलाड़ी जिन्होंने अपने 'चपाती शॉट' से सभी की नजरों में अपनी पहचान बनाई। पेश करते हैं रवि शास्त्री को।' वहीं रणवीर सिंह ने भी इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्टर में धारिया करवा हूबहू रवि शास्त्री  की तरह नजर आ रहे हैं। वह 1983 की भारतीय क्रिकेट टीम की सफेद रंग की जर्सी में बॉलिंग एक्शन में दिख रहे हैं। 

The new poster of Ranveer Singh starrer 83 features Dhairya Karwa as Ravi Shastri
रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दावा किया जा रहा है कि यह हिंदी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म है, जिसे मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। वहीं कबीर सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The new poster of Ranveer Singh starrer 83 features Dhairya Karwa as Ravi Shastri
83 team - फोटो : Twitter

यह फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप  में हरफनमौला कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed