फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगेतर पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते नजर आए हार्दिक पांड्या, तस्वीर में दिखा क्यूट अंदाज

Wed, 22 Jan 2020 02:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Shares Cute Pic With Natasa Stankovic See Pic Here
Hardik Pandya And Natasa Stankovic - फोटो : instagram

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से नए साल पर सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं।

Hardik Pandya Shares Cute Pic With Natasa Stankovic See Pic Here
Hardik Pandya And Natasa Stankovic - फोटो : instagram

हार्दिक पांड्या ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक दिल का इमोजी भी लगाया। नताशा और हार्दिक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नहीं है ऐसे में पांड्या को टी-20 और वनडे दोनों ही टीमों में जगह नहीं मिली है। 

Hardik Pandya Shares Cute Pic With Natasa Stankovic See Pic Here
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram

इससे पहले दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें हार्दिक पंड्या रोमांटिक मूड में नजर आ रहे थे। तस्वीर में हार्दिक पंड्या और नताशा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था। नताशा स्टेनकोविक की तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Shares Cute Pic With Natasa Stankovic See Pic Here
Hardik Pandya with Natasa Stankovic - फोटो : AmarUjala
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। नताश और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी। सगाई के बाद क्रिकेटर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed