सब्सक्राइब करें

Babil Khan: पिता को याद कर भावुक हुए इरफान खान के बेटे बाबिल, तस्वीरें साझा कर लिखा- जब तक आप नहीं बुलाओगे...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 28 Apr 2024 09:18 AM IST
सार

इरफान खान की चौथी बरसी से कुछ दिन पहले बाबिल ने हाल ही में अपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही भावुक होते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा है। अपने नोट में उन्होंने अपने पिता से कभी भी न हारने का वादा किया है।

विज्ञापन
The Railway Men Actor Babil Khan Pens Down A Heartfelt Note For Irrfan Khan He Promising never to give up
बाबिल खान, इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्हीं की तरह मुकाम हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इरफान खान की चौथी बरसी से कुछ दिन पहले बाबिल ने हाल ही में अपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही भावुक होते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा है। अपने नोट में उन्होंने अपने पिता से कभी भी न हारने का वादा किया है। बाबिल ने लिखा कि कैसे उनके पिता ने उन्हें सिखाया कि कभी उम्मीद नहीं खोनी है और दूसरों के लिए हमेशा खड़ा होना है।

The Railway Men Actor Babil Khan Pens Down A Heartfelt Note For Irrfan Khan He Promising never to give up
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इरफान खान की तस्वीरें साझा करते हुए बाबिल खान ने उन्हें याद किया है। इन तस्वीरों में दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के सेट की भी एक तस्वीर शामिल है। इन तस्वीरों को देखकर इरफान के फैंस को उनकी याद आ गई है। बाबिल ने अपने पोस्ट में बताया कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं औऱ कभी भी हार नहीं मानेंगे।

Saturday Box Office: सिनेमाघरों में आते ही पस्त हुई 'रुसलान', जानें मैदान-बड़े मियां छोटे मियां का क्या है हाल

The Railway Men Actor Babil Khan Pens Down A Heartfelt Note For Irrfan Khan He Promising never to give up
बाबिल खान, इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल खान ने नोट साझा करते हुए लिखा, 'आपने मुझे एक योद्धा बनना सिखाया है, लेकिन प्यार और दयालुता के साथ जुड़ना भी सिखाया है। आपने मुझे आशा की शिक्षा दी साथ ही मुझे लोगों के लिए लड़ना भी सिखाया। आपके पास फैन नहीं है, यह आपका एक परिवार है। मैं आपसे वादा करता हूं बाबा जब तक आप मुझे नहीं बुलाएंगे, मैं अपने लोगों और हमारे परिवार के लिए लड़ूंगा। मैं हार नहीं मानूंगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Railway Men Actor Babil Khan Pens Down A Heartfelt Note For Irrfan Khan He Promising never to give up
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

यह पोस्ट बाबिल के अपने पिता के पास वापस जाने के सीक्रेट नोट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है। बाबिल ने पिछले हफ्ते मंगलवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जो उन्होंने बाद में डिलीट कर दी थी। उनके इस पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसके मुताबिक, उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था, 'कभी-कभी मुझे हार मानने और बाबा के पास जाने का मन करता है।'

विज्ञापन
The Railway Men Actor Babil Khan Pens Down A Heartfelt Note For Irrfan Khan He Promising never to give up
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल खान लगातार बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। वह अपने पिता की तरह ही अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'काला' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। हाल ही में वह 'द रेलवे मेन' में नजर आए थे। जल्द ही वह शूजीत सरकार की 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। 

Krishna Mukherjee: कृष्णा मुखर्जी के उत्पीड़न के आरोपों को निर्माता ने बताया झूठा, बोले- कानूनी कार्रवाई होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed