{"_id":"6630a63719917c82370eaa11","slug":"the-railway-men-actor-babil-khan-reveals-homi-adajania-made-his-father-irrfan-khan-laugh-in-his-final-days-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan: इरफान खान को अंतिम दिनों में हंसाने वाले लोगों में से एक थे होमी अदजानिया, बाबिल ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Irrfan Khan: इरफान खान को अंतिम दिनों में हंसाने वाले लोगों में से एक थे होमी अदजानिया, बाबिल ने किया खुलासा
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के नक्श-ए-कदम पर उनके बेटे बाबिल भी चल पड़े हैं। अपने प्रदर्शन से वे अब तक बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर चुके हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने पिता के अंतिम दिनों को याद किया। उन्होंने इरफान की बरसी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि उनके पिता के अंतिम दिनों में कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने उन्हें खूब हंसाया था।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ इरफान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ बाबिल ने लिखा, "सच्ची दोस्ती गर्व करने वाली होती है। मुझे याद है कि अंतिम समय में बहुत कम लोग थे, जिन्होंने बाबा को मेरी और होमी की तरह हंसाया था। मुझे लगता है कि हंसी वाकई में सबसे बड़ा उपहार है।"
इससे पहले बाबिल ने 29 अप्रैल को इरफान की चौथी बरसी पर अपने दिवंगत पिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ बाबिल ने अपने पिता से वादा किया था कि वे जीवन में कभी हार नहीं मानेंगे और अपने परिवार और अपने पिता के फैंस का भी ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इरफान का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।