{"_id":"6737305c20d50ff999058314","slug":"the-rana-daggubati-show-trailer-released-naga-chaitanya-said-in-the-show-wants-a-happy-married-life-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती का ट्रेलर रिलीज, शो में बोले नागा चैतन्य, चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती का ट्रेलर रिलीज, शो में बोले नागा चैतन्य, चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:59 PM IST
सार
साउथ सितारे और बाहुबली के भल्लालदेव अपने चैट शो के साथ ओटीटी पर नजर आने वाले हैं। इस शो का ट्रेलर जारी हो चुका है। शो में पहुंचे नागा चैतन्य ने अपनी शादी को लेकर कुछ बातें की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा के सितारे राणा दग्गुबाती अपने टॉक शो 'द राणा दग्गुबाती शो' के साथ नजर आने वाले हैं। इस शो का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस शो को ओटीटी पर अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। शो में साउथ के बड़े सितारे पहुंचे और अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
2 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
नागा चैतन्य ने कही ये बात
इस शो में साउथ सिनेमा के बड़े सितारे पहुंचे। शो में राणा दग्गुबात ने पूछा कि नागा अपने जीवन में क्या चाहते हैं। नागा चैतन्य ने बताया कि वे अपने जीवन में एक हैप्पी मैरिड लाइफ और कुछ बच्चे चाहते हैं। इस पर राणा कहते हैं वैंकी अंकल की तरह, तो चैतन्य कहते हैं, नहीं...नहीं..और दोनों जोर से हंसने लगते हैं।
3 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शो में पहुंची राणा दग्गुबाती की पत्नी
राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज भी इस शो में अपने निजी जीवन को लेकर बात करती नजर आती हैं। इस सो में राणा अपनी ही पत्नी से पूछते हैं कि आप शादी करके अच्छा महसूस कर रही हैं। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं, हां बिल्कुल आपने मुझसे शादी की है।
शो में नजर आएंगे ये सितारे
इस शो के ट्रेलर में राणा दग्गुबाती कई सितारों से बात करते हैं। शो में सुमा कनकला, नानी, प्रियंका मोहन, तेजा सज्जा, सिद्धु जोनालागड्डा, श्रीलीला, दुलकर सलमान, मीनाक्षी चौधरी, नागा चैतन्य, सुमंत यारलागड्डा, मिहिका दग्गुबाती, मालविका दग्गुबाती, प्रशांत पोटलुरी, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा, ऋषभ शेट्टी, नेहा शेट्टी, प्रगति शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
इस दिन से शुरू होगा राणा दग्गुबाती का शो
राणा दग्गुबाती का शो इसी साल 23 नवंबर से शुरू होने वाला है। राणा दग्गुबाती द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में आठ एपिसोड होंगे। शो में टॉलीवुड हस्तियों के जीवन की एक अनफिल्टर्ड झलक देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।