{"_id":"6740a3a59807a638fb00b9f1","slug":"the-sabarmati-report-movie-box-office-collection-day-8-vikrant-massey-film-total-earning-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Sabarmati Report Collection Day 8: द साबरमती रिपोर्ट ने तोड़ा दम, टैक्स फ्री होने का नहीं उठा सकी फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Sabarmati Report Collection Day 8: द साबरमती रिपोर्ट ने तोड़ा दम, टैक्स फ्री होने का नहीं उठा सकी फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:02 PM IST
सार
सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों को दर्शक कई बार खूब पसंद करते हैं लेकिन 'द साबरमती रिपोर्ट' के साथ ऐसा नहीं हुआ है। इसकी अब तक की कमाई बताती है कि दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद नहीं आई है।
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले बहुत ही सनसनी पैदा की। ज्यादातर अलोचकों और समीक्षकों को लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी, लेकिन रिलीज के बाद ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या हाल है विस्तार से जानिए।
2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
आठवें दिन हुआ बुरा हाल
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'द साबरमती रिपोर्ट' ने अपने आठवें दिन लगभग 68 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 12.18 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। जबकि इसका बजट कम से कम 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो फिल्म आठवें दिन में आकर भी अपनी लागत नहीं वसूल कर पा रही है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिल्म कुछ कमाल कर पाए।
3 of 5
'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रैक्स फ्री होने के बावजूद धीमी हो गई रफ्तार
हाल ही में इस फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जब एक फिल्म टैक्स फ्री होती है तो उसकी कमाई में इजाफा होता है। यह फायदा भी 'द साबरमती रिपोर्ट' नहीं ले पा रही है क्योंकि दर्शक फिल्म देखने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी के करियर पर भी होगा असर
फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, उससे लगता है कि शायद ही आने वाले दिनों में यह फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाए। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म सफलता का तमगा अपने ऊपर नहीं लगा पाएगी, जिसका नुकसान कहीं ना कहीं इस फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी के करियर पर होगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड से प्रेरित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। वह फिल्म में इस घटना की असल सच्चाई को सामने लाने का प्रयास करता है। इस काम में उसे तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में विक्रांत ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, बाकी कलाकारों ने भी अच्छा अभिनय किया। इन सब बातों के बावजूद भी फिल्म दर्शकों के मन को नहीं भा रही है। यही कारण है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन कम होता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।