प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहीं इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।
जायरा वसीम की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा कर रहीं वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी बनी हैं। फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जायरा वसीम इस कपल की बेटी का रोल कर रही हैं।
Presenting the trailer for #TheSkyIsPink- a film about love, made with so much of it! It's a very proud milestone moment for me, because it’s my first as an actor & co-producer. Hope it gives you all the feels & inspires you to celebrate life!https://t.co/eJuCD371iR pic.twitter.com/k05cY6AkD2
13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इसका प्रीमियर है। प्रियंका ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की जिसमें फिल्म के चारों कलाकार एक साथ नजर आए। प्रियंका ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा उससे जाहिर हो रहा है कि वो प्रीमियर के दौरान मौजूद रहेंगी। उन्होंने जायरा वसीम को भी टैग किया है।
फिल्म बनने से पहले कई वजहों से चर्चा में रही। इस फिल्म के बाद 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने बॉलीवुड से अलविदा कह दिया। जायरा ने पोस्ट लिखकर बताया था कि वो फिल्मों की वजह से इस्लाम से दूर जा रही हैं इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। जायरा के इस एलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया हालांकि कई लोगों ने इसे उनका निजी फैसला बताया और उनका समर्थन किया।
पढ़ें: बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद प्रियंका-फरहान के साथ दिखीं जायरा वसीम, यूजर्स ने किया ट्रोल