लंबे समय से दर्शक 'मेजर' फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते रिलीज डेट में हुए बदलाव के बाद फिल्म अब 27 मई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर 2021 में ही रिलीज कर दिया गया था और पिछले साल यह फिल्म कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी। वहीं, अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी सामने आई है।
Major Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘मेजर’ का ट्रेलर, 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप की कहानी बयां करेगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये फिल्म 26/11 में मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमलों पर बनी है। इस फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के बारे में दिखाया जाएगा। मेजर संदीप एक बहादुर एनएसजी कमांडो थे, जिन्होंने लोगों की जान बचाने के दौरान आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। फिल्म में उनके मेजर बनने तक के सफर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी।
इस फिल्म का निर्माण साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस में हुआ है और निर्देशन शशि किरण सिक्का ने किया है। वहीं, फिल्म में अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता और सई मांजरेकर और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की जानकारी अदिवी शेष ने भी ट्विटर पर दी है। फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया जाएगा।
HEAT Begins 🔥#MajorTrailer Shall explode ALL INDIA on May 9
🔗 https://t.co/HtxT08rB8r#SobhitaDhulipala @saieemmanjrekar @SashiTikka @urstrulyMahesh @SricharanPakala @sonypicsindia @GMBents @AplusSMovies @ZeeMusicCompany @ZeeMusicsouth pic.twitter.com/OC0rWnfh6P
आपको बता दें कि फिल्म पहले 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं, फिल्म के ट्रेलर को भी 28 मार्च 2021 को मुंबई में रिलीज किया जाना था, जो हो नहीं पाया। अब आखिरकार फिल्म थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।