{"_id":"63afefcabbafe9449e0a9b51","slug":"the-vaccine-war-vivek-agnihotri-upcoming-film-nana-patekar-plays-the-lead-role-as-per-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा खुलासा! 'द वैक्सीन वॉर' में ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा खुलासा! 'द वैक्सीन वॉर' में ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री का नाम काफी तेजी से मश्हूर हुआ है। द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ से खाता खोला था, लेकिन सिर्फ 15 करोड़ में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 252.90 करोड़ का बिजनेस किया। ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा उन्होंने कुछ समय पहले की थी। अब विवेक अग्निहोत्री ने ये भी साफ कर दिया है कि इस फिल्म में लीड किरदार कौन निभाएगा।
2 of 4
नाना पाटेकर
विवेक अग्निहोत्री ने जब से द वैक्सीन वॉर की घोषणा की है, तब से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब द वैक्सीन वॉर की कास्टिंग के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म में उनका मुख्य रोल है जिसे बहुत अच्छी तरह से लिखा गया है। ये भी खबर है कि नाना पाटेकर दिल से ये किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए वह काफी खुश भी हैं।
नाना पाटेकर को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म काला में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत भी नजर आए थे। साल 2023 में उनको 3 फिल्मों में देखे जाने की उम्मीद है। द वैक्सीन वॉर के अलावा उनको अनंत नारायण महादेवन की द कंफेशन में भी देखा जाएगा। इसके अलावा उनको गुजराती फिल्म चल जीवन लाई के मराठी रीमेक में देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : social media
द वैक्सीन वॉर की बात करें तो इसके नाम से पता चल रहा है कि ये फिल्म कोरोना के खतरे के खिलाफ भारत के सफल टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में है। यह 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।