{"_id":"5db114208ebc3e014b5fb995","slug":"then-and-now-indian-idol-contestant-kiss-neha-kakkar-huge-transfomation-in-looks-at-11-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से पहले जगरातों में गाया करती थीं नेहा कक्कड़, 11 साल पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड से पहले जगरातों में गाया करती थीं नेहा कक्कड़, 11 साल पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा इस शो में बतौर जज नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ को एक कंटेस्टेंट ने ऑडिशन के दौरान जबरदस्ती किस कर लिया था। नेहा कक्कड़ के साथ हुए इस वाकया से हर कोई हैरान है। यहां तक कि विशाल और शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस पर बयान भी दिया। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। जानिए इतने लंबे अरसे में नेहा कक्कड़ के लुक में कितना बदलाव आ गया है।
2 of 6
neha kakkar
- फोटो : file photo
नेहा अपनी गायिकी के अलावा ड्रेसिंग सेन्स और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके डांस के वीडियो वायरल हो जाते हैं। हालांकि नेहा कि पुरानी तस्वीरें देखेगें तो आपको लगेगा कि उनके लुक में बहुत बदलाव आ गया है। नेहा की यह तस्वीर उन दिनों की है जब वह पैसे कमाने के लिए माता के जगराते में भजन गाया करती थीं। इस तस्वीर में नेहा अपनी बहन और गायक सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में भजन गाती दिख रही हैं।
3 of 6
neha kakkar
- फोटो : file photo
नेहा की यह तस्वीर 'इंडियन आइडल' सीजन दो की है। उस वक्त नेहा शो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उस समय नेहा कुछ ऐसी दिखा करती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि नेहा अब इसी शो को जज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha kakkar
- फोटो : file photo
नेहा की इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। नेहा को इस तस्वीर में देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं नेहा है जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
neha kakkar
- फोटो : file photo
इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद नेहा को कामयाबी मिली और इसके बाद वह एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। नेहा की यह तस्वीर इंडियन आइडल के ठीक बाद की है, जिसमें उनके लुक में बदलाव देखने को मिला। नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।