सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

0TT: कल रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, धमाकेदार होने वाला है यह शुक्रवार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Nov 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
These 5 movies and series are releasing tomorrow this Friday is going to be a blast

इस हफ्ते शुक्रवार का दिन एक्शन, थ्रिलर और एडवेंचर से भरा होने वाला है। 5 नवंबर को विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में 5 धमाकेदार फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यह ऐसी फिल्में और सीरीज हैं, जिनका दर्शकों को काफी लंबे वक्त से इंतजार था और अब कल यानी कि 5 नवंबर शुक्रवार के दिन यह इंतजार खत्म होने वाला है। कल सूर्यवंशी से लेकर नार्कोज का तीसरा सीजन रिलीज हो रहा है। आइए जानते हैं कल आपके लिए ओटीटी और हॉल में क्या खास है?


 

Trending Videos
These 5 movies and series are releasing tomorrow this Friday is going to be a blast
मीनाक्षी - सुंदरेश्वर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीनाक्षी सुंदरेश्वर 
5 नवंबर को बहुप्रतीक्षित फिल्म मीनाश्री सुंदरेश्वर रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे वक्त से इंतजार था। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में दिखाई देगी। फिल्म में उन्होंने एक न्यूली मैरिड कपल का रोल निभाया है,  जो एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। इस फिल्म का वेट कर रहे लोगों के लिए कल यानी कि शुक्रवार का दिन धमाकेदार होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 movies and series are releasing tomorrow this Friday is going to be a blast
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सूर्यवंशी 
5 नवंबर को सिनेमाघरों में सूर्यवंशी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसके ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो रोल करते दिखाई देंगे।  फिल्म सूर्यवंशी को मिल रहे अर्ली रिव्यूज की मानें तो यह एक जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है। दिवाली के मौके पर दर्शकों को ऐसी ही फिल्में पसंद आती हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन पर बात करते हुए जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने बताया है कि सूर्यवंशी को लेकर दर्शकों में शानदार उत्साह नजर आ रहा है।  

These 5 movies and series are releasing tomorrow this Friday is going to be a blast
नार्कोस - फोटो : सोशल मीडिया

नार्कोस मैक्सिको सीजन 3
नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को नारकोस मेक्सिको का नया सीजन स्ट्रीम होगा। सीजन 3 फेलिक्स की गिरफ्तारी के बाद छिड़ी वॉर को दिखाएगा। इस बार इसमें मेक्सिको के ड्रग डीलर्स की कहानी दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि नार्कोस के सभी सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज है।

विज्ञापन
These 5 movies and series are releasing tomorrow this Friday is going to be a blast
नो मीन्स नो - फोटो : सोशल मीडिया

नो मीन्स नो
यह एक इंडो-पॉलिश रोमांटिक-थ्रिलर मूवी है जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर और अन्ना गुज़िक मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed