सब्सक्राइब करें

Bollywood: अभिनय के बाद इन सितारों ने चुनी राजनीति की राह, लिस्ट में बिग बी से लेकर परेश रावल तक के नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Nov 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
These Actors becomes Politicians Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Vinod Khanna Paresh Rawal Sunny Deol
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड और सियासत का संबंध हमेशा से ही काफी गहरा रहा है, जिस वजह से ये दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि ऐसे कई सितारे हुए हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम करते हुए और करियर के बाद राजनीति में कदम रखा है और बॉलीवुड के साथ-साथ इन अभिनेताओं ने राजनीति में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
These Actors becomes Politicians Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Vinod Khanna Paresh Rawal Sunny Deol
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अभिनेता ने अपने दर्शन के बीच एक अमिट छाप छोड़ी है। एक्टर ने एक कड़ी में 15 हिट फिल्में दी थीं। उनकी इन फिल्मों के कारण देश में उन्हें एक दमदार सितारा माना जाता था। बता दें कि राजेश खन्ना ने 1991 में कांग्रेस की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और 1992 में अभिनेता लोकसभा के सदस्य बने थे।

TV Actress: कई साल से अभिनय से दूर हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, काम न मिलने पर ऐसे चला रही हैं घर का खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actors becomes Politicians Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Vinod Khanna Paresh Rawal Sunny Deol
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बी ने भी इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह जीत भी गए थे। इसके बाद बोफोर्स घोटाले में आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
 

Sunny Deol: सनी देओल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अब अब्बास मस्तान की फिल्म से मचाएंगे धमाल

These Actors becomes Politicians Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Vinod Khanna Paresh Rawal Sunny Deol
विनोद खन्ना - फोटो : social media
विनोद खन्ना

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना ने भी अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत  60 के दशक में आई फिल्म 'मन का मीत' से किया था। इसके बाद विनोद खन्ना ने राजनीति में भी प्रवेश किया। अभिनेता आगे चलकर पंजाब के गुरदासपुर से सांसद चुने गए थे।

Sunny Deol: सनी देओल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अब अब्बास मस्तान की फिल्म से मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
These Actors becomes Politicians Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Vinod Khanna Paresh Rawal Sunny Deol
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
परेश रावल
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों परेश रावल अपनी आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। आपको बता दें कि परेश ने भी बॉलीवुड में अपने अभिनय दमखम दिखाने के बाद राजनीति में कदम रखा था।  अभिनेता अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed