फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: अपने बच्चों की लाइफ की 'हीरो' हैं ये एक्ट्रेस, सिंगल मदर बन कर रहीं परवरिश

Wed, 21 Jun 2023 01:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
These Are Single Mothers of Bollywood From Shweta Tiwari To Sushmita Sen Karisma Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

फिल्म जगत में अब अभिनेत्रियों ने नई चुनौतियां स्वीकार करनी शुरू कर दी हैं। फिल्मों में अब वह सिर्फ 'शोपीस' बनकर या हीरो के साथ कमर मटकाते नही नजर आतीं, बल्कि एक्शन सीन भी बखूबी करती हैं। कई फिल्मों में तो लीड किरदार ही हिरोइन हैं। यह बदलाव फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी में भी देखने को मिल रहा है। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अकेले के दम पर घर चला रही हैं और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। कई एक्ट्रेस हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी सुखद नहीं रही और तलाक लेना पड़ा। तो वहीं, कुछ एक्ट्रेस ने निजी वजहों से शादी ही नहीं की। लेकिन, बच्चे गोद लेकर यह सिंगल मदर का फर्ज बखूबी निभा रही हैं। आइए जानते हैं...

These Are Single Mothers of Bollywood From Shweta Tiwari To Sushmita Sen Karisma Kapoor
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी
दो असफल शादियों के बाद श्वेता तिवारी अकेले ही अपने बच्चों को संभाल रही हैं। उनकी बेटी पलक बॉलीवुड में करियर बना चुकी हैं। बेटा रेयांश है। बता दें कि पलक जहां श्वेता और उनके पहले पति की बेटी हैं, वहीं रेयांश एक्ट्रेस के दूसरे पति अभिनव कोहली से हैं। वर्षों से श्वेता अकेले ही दोनों बच्चों का ख्याल रख रही हैं।

These Are Single Mothers of Bollywood From Shweta Tiwari To Sushmita Sen Karisma Kapoor
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने दो बेटियों रिने और अलीशा को गोद लिया हुआ है और उनकी परवरिश वो अकेले ही कर रही हैं। दोनों बेटियों से सुष की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Are Single Mothers of Bollywood From Shweta Tiwari To Sushmita Sen Karisma Kapoor
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूनम ढिल्लों
70 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का नाम भी इस लिस्ट में है। अशोक ठकेरिया से तलाक के बाद अकेले ही  बेटे अनमोल और बेटी पलोमा को संभाल रही हैं। बता दें कि पूनम ढिल्लों का अपने पति से 1997 में तलाक हो गया था। एक मीडिया इंटरव्यू में पूनम ने दोबारा शादी को लेकर कहा था, 'दोबारा शादी तो बिल्कुल भी नहीं। और न ही मैंने इस बारे में सोचा। बस हुई ही नहीं। मुझे कोई ऐसा मिला ही नहीं, जिसे मैं मेरे दोनों बच्चों से ज्यादा तवज्जो देती। मेरा फोकस मेरे बच्चों पर रहा। पेरेंटिग या अन्य चीजों के मामले में जब तक कोई इंसान मेरे घर में कोई खास वैल्यू लेकर नहीं आएगा, तब तक मैं भटकने या डिस्ट्रैक्ट होने की कोई वजह नहीं देखती। ऐसे लोगों से मिली जो मुझे बहुत अच्छे लगे। लेकिन वो या तो टिक नहीं पाए या उनमें एक लाइफ पार्टनर की क्वालिटी नहीं थी।'

विज्ञापन
These Are Single Mothers of Bollywood From Shweta Tiwari To Sushmita Sen Karisma Kapoor
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा बेदी
कबीर बेदी की बेटी और एक्ट्रेस पूजा बेदी की शादी भी ज्यादा वक्त नहीं चल पाई और उन्होंने पति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद एक्ट्रेस सिंगल रहकर ही अपने दो बच्चों अलाया और ओमर की परवरिश कर रही हैं। 
Adipurush: कम नहीं हो रहीं 'आदिपुरुष' की मुसीबत, अब फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed