सब्सक्राइब करें

बोल्ड सीन देते समय इन 5 एक्ट्रेस को हुई थी दिक्कत, एक की तो मां ने की थी मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 15 Apr 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
these bollywood actress faced problem in bold scene
Bollywood Actress - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्मों में कई बार एक्टर्स बोल्ड सीन देते हैं। ये सीन पर्दे पर तो सहज लगते हैं लेकिन इन्हें शूट करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इसके चलते एक्टर-एक्ट्रेस को बड़ी मुश्किल हो जाती है। आज हम आपको 5 ऐसी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बोल्ड सीन शूट करने में दिक्कतें आईं...

Trending Videos
these bollywood actress faced problem in bold scene
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का 'क्वांटिको' इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि देसी गर्ल ने इसमें काफी बोल्ड सीन दिए थे। प्रियंका ने 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी जिसका नाम एलेक्स पैरिश था। इस टीवी शो के प्रमोशन के दौरान बोल्ड सीन को लेकर प्रियंका ने बड़ी बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका खुद एक बोल्ड सीन को लेकर असहज थीं।  प्रियंका ने बताया था कि तकनीकी रूप से उस दृश्य में सिर्फ बात होना थी। बातों-बातों में उन्हें हीरो के करीब जाकर कुछ बेहद अंतरंग दृश्य देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood actress faced problem in bold scene
सनी लियोनी - फोटो : self
सनी लियोनी
रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी के लिए शावर सीन को शूट करना भी आसान नहीं था। पहले तो अभिनेता को सनी के साथ शूट करने में थोड़ी शर्म आ रही थी लेकिन बाद में जब बाथरूम के अंदर सीन शूट होना शुरू हुआ तो कैमरा मैन के साथ दस बारह लोगों की टीम उस छोटे से रूम में जाती थी और इसी वजह से सनी को भी शर्म आने लग फिर उन्होंने सबसे ध्यान हटाकर सीन शूट किया था।
these bollywood actress faced problem in bold scene
Ae Dil Hai Mushkil
ऐश्वर्या राय
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक इंटिमेट सीन्स थे। लेकिन इनको शूट करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने कहा था कि, उन्हें ऐश्वर्या के साथ ऐसे सीन करते हुए शर्म आती थी और हांथ कांपते थे। पर ऐश्वर्या उन्हें समझाती थी कि, सही से करो ना हम एक्टिंग तो कर रहे हैं और तब कहीं जाकर रणबीर ऐश्वर्या के गालों को छू पाते थे।
विज्ञापन
these bollywood actress faced problem in bold scene
zareen khan
जरीन खान 
जरीन खान ने अपनी पहली फिल्म 'वीर' में अपनी सादगी से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। लेकिन 'हेट स्टोरी 3' में जरीन के बेहद बोल्ड सीन थे। एक इंटरव्यू के दौरान जरीन बताया था कि जब फिल्म के बारे में उनको मालूम पड़ा तो वह काफी उलझन में थीं। उस समय उन्होंने अपनी मां को अपना दोस्त माना और उनसे अपनी उलझन शेयर की। तब मां ने जरीन की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि ये सब अब आम बात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed