फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth 2023: परिणीति चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, इन अभिनेत्रियों ने मनाया अपना पहला करवाचौथ

Thu, 02 Nov 2023 12:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
these bollywood actress made their first karwa chauth after marriage hansika parineeti shivaleeka
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम मची हुई है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इसकी हलचल देखी गई। करवा चौथ के दिन पत्नियां दिनभर भूखा प्यासा रहकर पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। इसी साल शादी के बंधन में बंधे कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना पहला करवाचौथ मनाया, जिसके लिए वह काफी समय से खूब तैयारी कर रही है थी। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने धूम-धाम से शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाया।

these bollywood actress made their first karwa chauth after marriage hansika parineeti shivaleeka
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मनाया। उन्होंने अपने पहले करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। सुर्ख लाल सूट, हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति राघव चड्ढा संग करवाचौथ की पूजा करते हुए फोटोज पोस्ट की हैं। परी ने अपने पति के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें कहीं राघव एक्ट्रेस को पानी पिलाकर उनकी व्रत खुलवाते दिख रहे हैं तो कहीं उनके हाथ पर मेहंदी लगाते। इस फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'पहला करवाचौथ मुबारक हो माय लव'।

these bollywood actress made their first karwa chauth after marriage hansika parineeti shivaleeka
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
टीवी और साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी शादी के बाद आज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने करवाचौथ का व्रत रखा और सोलह श्रृंगार किए उनका लुक सामने आया। रेड वेलवेट साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। हाथों में मेहंदी, माथे पर लाल बिंदी, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए उनका एक भारतीय सुहागिन वाला लुक काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और सोहेल कथूरिया के साथ खास फोटोज शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood actress made their first karwa chauth after marriage hansika parineeti shivaleeka
शिवालिका ओबेरॉय, अभिषेक पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक
एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इसी साल फरवरी में डायरेक्ट अभिषेक पाठक संग सात फेरे लिए थे। आज शिवालिका ओबेरॉय भी अपना पहला करवाचौथ मनाया है। एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी करवाचौथ पर अभिषेक पाठक के लिए व्रत रखा था। रेड साड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने उनका ट्रेडिशनल लुक सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अभिषेक के साथ मनमोहक तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि,  अभिषेक और शिवालिका की मुलाकात अभिषेक की साल 2020 में आई फिल्म 'खुदा हाफिज' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, इन अभिनेत्रियों ने मनाया अपना पहला करवाचौथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed