फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farrey Trailer: ओटीटी के लिए बनी थी फिल्म ‘फर्रे’, सलमान की वजह से इसलिए पहुंच रही सिनेमाघरों में

Wed, 01 Nov 2023 11:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 01 Nov 2023 11:00 PM IST
सार

'टाइगर 3' के ठीक 12 दिन के बाद सलमान खान की भांजी अलीजेह की फिल्म 'फर्रे' रिलीज हो रही है। भतीजी की फिल्म पर सलमान खान ने बड़ा खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
Farrey Trailer Alizeh Agnihotri film was made for OTT but it is reaching theaters because of Salman Khan
फर्रे ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'टाइगर 3' के ठीक 12 दिन के बाद सलमान खान की भांजी अलीजेह की फिल्म 'फर्रे' रिलीज हो रही है। बुधवार को मुंबई में हुए इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान अपने भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता शर्मा के साथ मौजूद रहे। यह फिल्म स्कूल में परीक्षा के दौरान होने वाले नकल के बदलते तरीकों पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने अपनी भांजी सहित फिल्म के बाकी कलाकारों को सफलता के मूल मंत्र दिए। सलमान खान ने खास तौर से इस मौके पर ये भी कहा कि जवानी की उम्र में काम पर फोकस रखना जरूरी है, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड तो बनते, बिगड़ते रहते हैं।

Farrey Trailer Alizeh Agnihotri film was made for OTT but it is reaching theaters because of Salman Khan
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लांच के बाद जब सलमान खान से यह पूछा गया कि उनको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा?  सलमान खान ने कहा, 'अगर मैं यह कहूंगा कि फिल्म का ट्रेलर मुझे बहुत अच्छा लगा तो लोग यही कहेंगे कि भांजी है, इसलिए तारीफ कर रहे हैं। इसलिए यह नहीं बताऊंगा कि फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा। हां, इतना जरूर कहना चाहूंगा कि जब मैंने  फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी तो मुझे फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी।'

Farrey Trailer Alizeh Agnihotri film was made for OTT but it is reaching theaters because of Salman Khan
अलीजेह अग्निहोत्री-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने बताया कि यह फिल्म पहले ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। सलमान खान ने कहा, 'जब मैंने फिल्म की  स्क्रिप्ट सुनी थी तो मुझे लगा था कि यह फिल्म ओटीटी के लिए सही होगी। लेकिन फिल्म देखने के बाद मैंने  अपना इरादा बदल दिया। मुझे लगा कि यह अच्छी फिल्म बन गई है तो इसे ओटीटी पर बर्बाद नहीं करना चाहिए इसलिए हम इसे बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। बाद में तो ओटीटी और सैटेलाइट पर रिलीज हो ही जाएगी।'

Alia Bhatt: मां आनंद शीला ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा नोटिस, बायोपिक में इस हसीना को देखने की जाहिर की इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Farrey Trailer Alizeh Agnihotri film was made for OTT but it is reaching theaters because of Salman Khan
अलीजेह अग्निहोत्री-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी भांजी सहित फिल्म के बाकी कलाकारों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए सलमान खान ने कहा, 'सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए और निरंतर ही काम करना चाहिए। कभी कभार ब्रेकअप की वजह से कलाकार अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं, लेकिन शूटिंग पर सिर्फ अपने काम पर ही फोकस करना चाहिए। क्योंकि उस समय आप कैमरे के सामने जो परफॉर्मेंस करते हैं, वही रह जाता है। गर्ल फ्रेंड, बॉयफ्रेंड तो बनते बिगड़ते रहते हैं।'

Shoaib Ibrahim: 'झलक दिखला जा' की रिहर्सल के दौरान शोएब हुए घायल,ब्लॉग शेयर कर बताया अपना हाल

विज्ञापन
Farrey Trailer Alizeh Agnihotri film was made for OTT but it is reaching theaters because of Salman Khan
फर्रे ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'जामताड़ा' का निर्देशन कर चुके सौमेंद्र पाधी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री और निखिल नामित ने किया है। वहीं, सलमान खान इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। अलीजेह रिश्ते में सलमान खान की भांजी और सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान के अलावा सोहेल खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा मौजूद रहे। यह फिल्म 24 नवम्बर  को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अलीजेह के अलावा जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर की अहम भूमिकाएं हैं।

Farrey: फर्रे के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने भांजी अलीजेह का बढ़ाया हौसला, नए कलाकारों के लिए कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed