{"_id":"5ad9a09b4f1c1b65098b5599","slug":"these-bollywood-actress-were-teased-and-touched-in-publically","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस के बीच ऐसी बुरी फंसी थीं ये 6 एक्ट्रेस, अक्षय कुमार ने बचाई थी इन दो हीरोइन की जान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस के बीच ऐसी बुरी फंसी थीं ये 6 एक्ट्रेस, अक्षय कुमार ने बचाई थी इन दो हीरोइन की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टारडम होना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसमें स्टार की जिंदगी कोई आम जिंदगी नहीं रह जाती और ना ही वे आम लोगों की तरह खुलेआम घूम सकते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स अपने को सुरक्षित रखने के लिए अपने साथ गार्ड भी रखते हैं। लेकिन इन गार्ड के होने के बाद भी इन स्टार्स के साथ पब्लिकली गैर-इरादातन छेड़छाड़ हो जाती है, जिसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिनके साथ हुई छेड़छाड़..
2 of 7
Sushmita Sen
इस कड़ी में पहले बात करेंगे मिस यूनिवर्स रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की। बात उस समय की है जब वह एक ज्वैलरी शॉप के उद्घाटन के लिए गई थीं। लेकिन वहां मौजूद बेकाबू भीड़ के बीच वह फंस गई और उनके कई फैंस उनके ऊपर चढ़ गए। सुष्मिता आज भी इस बात को याद करके कांप जाती हैं।
3 of 7
Deepika Padukone
फिल्म पद्मावत की प्रमोशन के दौरान दीपिका पूरी तरह से करणी सेना की धमकियों से डरी हुई थीं। लेकिन इस गहमागहमी के बीच दीपिका जब स्पेशल मैगजीन लॉन्च के मौके पर पहुंची तो किसी फैंस ने उनके साथ बदतमीजी कर डाली। लेकिन गुस्से में लाल दीपिका ने भीड़ में सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Sonkashi Sinha
इस लिस्ट में एक्टर शत्रुगन की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम आता है। बात उन दिनों की है जब फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में उनके फैंस उनके शरीर को छूने लगे लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें इस भरी भीड़ से बचाया।
विज्ञापन
5 of 7
katrina kaif
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी इस दंश को झेल चुकी हैं। फिल्म तीस मार खान की प्रमोशन के दौरान अक्षय और कटरीना फैेन्स के बीच गए थें। लेकिन कटरीना अपने फैन्स के बीच बुरी फंस गईं लेकिन समय रहते अक्षय कुमार ने कटरीना को भीड़ से सुरक्षित निकाला। इसके बाद 2015 में भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कटरीना को छेड़छाड़ जैसी वारदात का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।